Yoga for Children: Baba Ramdev | बच्चों को फिट रखना आज के समय में काफी मुश्किल होता जा रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले तक बच्चे क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो सहित कई तरह के आउटडोर खेल खेलना पसंद करते थे, लेकिन अब वे मोबाइल पर ही गेम खेलने में अधिक रुचि लेने लगे हैं, जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें फिट रखना बेहद जरूरी हो गया है।
बच्चों को हेल्दी और फिट रखने के लिए आप कुछ खास योगाभ्यास उन्हें सुबह के समय करा सकते हैं। इससे न केवल उनकी सेहत बेहतर रहेगी, बल्कि वे तनाव से भी दूर रहेंगे, जिससे उनका मस्तिष्क भी तेज होगा। वहीं, बच्चों को फिट रखने के लिए बाबा रामदेव ने भी कुछ योगासनों के बारे में बताया है, जिन्हें आप अपने बच्चों से अभ्यास करवा सकते हैं।
शीर्षासन: Sirsasana
बाबा रामदेव के अनुसार, इस आसन को आप अपने तीन साल के बच्चों से भी करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बच्चे को दीवार के सहारे सिर टिकाकर, घुटनों को मोड़ते हुए संतुलन बनाना सिखाएं। जब बच्चा इस योगासन को करे, तो आप उसके पास रहें। शुरुआत में केवल कुछ सेकंड के लिए कराएं और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। आप इसे बच्चों से खेल-खेल में भी करवा सकते हैं।
सर्वांगासन: Sarvangasana
छोटे बच्चों के लिए सर्वांगासन भी एक उत्तम योगाभ्यास है। इसे कराने के लिए सबसे पहले बच्चों को पीठ के बल लिटाएं। अब धीरे-धीरे उनके पैर ऊपर उठवाएं और हाथों से कमर को सहारा दिलवाएं। इसके लिए आप दीवार या किसी अन्य सहारे का भी उपयोग कर सकते हैं।
चक्रासन: Chakrasana
बच्चों से आप चक्रासन भी करवा सकते हैं। इसे करते समय उन्हें सबसे पहले पीठ के बल लिटाएं। फिर हाथों और पैरों को मोड़ते हुए हथेलियों को सिर के पास जमीन पर टिकाएं। अब शरीर को धीरे-धीरे ऊपर उठाने को कहें। शुरुआत में आप उन्हें सहारा दें। आप यह आसन भी खेल-खेल में करवा सकते हैं।
कंप्यूटर से भी तेज दौड़ेगा बच्चे का दिमाग, बाबा रामदेव के बताए इन 5 टिप्स को आज ही कर लें फॉलो