आज के समय में पेट की बढ़ती चर्बी (Belly Fat) के कारण कई लोग परेशान हैं। पेट की चर्बी न केवल देखने में खराब लगती है, बल्कि इसके कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। दरअसल, यह खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं, तो बाबा रामदेव के बताए कुछ खास योगासनों को अपना सकते हैं। इससे न सिर्फ आप फिट रहेंगे, बल्कि आपकी बढ़ती चर्बी भी कम हो जाएगी।

पवनमुक्तासन

बाबा रामदेव के अनुसार, पेट की चर्बी को कम करने के लिए पवनमुक्तासन एक प्रभावी योगासन है। इसे करने से पेट में फंसी गैस आसानी से बाहर निकल जाती है। इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों घुटनों को मोड़कर छाती से लगाएं और हाथों से पकड़ लें। फिर सिर को ऊपर उठाकर घुटनों से मिलाएं। शुरुआत में इसे 20-30 सेकंड तक करें।

उत्तान पादासन

नाभि के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए उत्तान पादासन एक अच्छा योगासन है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को एक साथ सीधा ऊपर उठाएं। अब इसे 15-20 सेकंड तक रोकें और धीरे-धीरे नीचे लाएं। इसे आप 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

कंप्यूटर से भी तेज दौड़ेगा बच्चे का दिमाग, बाबा रामदेव के बताए इन 5 टिप्स को आज ही कर लें फॉलो

नौकासन

बाबा रामदेव के अनुसार, नौकासन पेट की चर्बी को तेजी से कम करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। इस आसन में शरीर V आकार का होता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, फिर हाथों और पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं और संतुलन बनाए रखें।

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन पीठ और जांघों की चर्बी को कम करने में मददगार होता है। यह रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत बनाता है। इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं, फिर घुटनों को मोड़ें और हाथों को शरीर के पास रखें।

पद्म उत्तान मयूरासन

पद्म उत्तान मयूरासन पेट की चर्बी कम करने में बेहद असरदार है। यह पाचन क्रिया को भी तेज करता है। इसे करने के लिए पहले पद्मासन की स्थिति में बैठें। फिर दोनों हाथों को घुटनों के पास जमीन पर रखें। अब शरीर का भार हाथों पर डालते हुए धीरे-धीरे पैरों सहित पूरे शरीर को ऊपर उठाएं। ठोड़ी को छाती से लगाएं और संतुलन बनाए रखें। इसे कुछ सेकंड तक होल्ड करें।

चाणक्य नीति: शत्रु को देनी है मात, तो करें… दुश्मन को परास्त करने के लिए याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें