आज के समय में बढ़ता वजन अधिकतर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खानपान में गड़बड़ी और उसपर शारीरिक स्थिरता के चलते लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगा है, जो ना केवल शर्मिंदगी का कारण बनता है, बल्कि ये अपने साथ गंभीर बीमारियों को भी लेकर आता है। अधिक वजन बढ़ने पर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज समेत कई बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए लोग तमाम तरह के तरीके अपनाते हैं। एक तरफ जहां लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, तो वहीं कई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, अगर भी बढ़ते वजन से परेशान हैं लेकिन इसे कम करने के लिए ना तो आपके पास जिम जाने का समय है और ना ही आप डाइटिंग कर पाते हैं, तो ये ऐसे में ये आर्टिकल आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है।
इस लेख में हम आपको एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि के बारे में बता रहे हैं, जिसके नियमित सेवन से आप तेजी से बढ़ते पेट को अंदर कर फैट से फिट बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
मोटापे से महीने भर में छुटकारा दिला देगी ये आयुर्वेदिक औषधि
दरअसल, हम यहां विजयसार की बात कर रहे हैं। इस आयुर्वेदिक औषधि का वैज्ञानिक नाम टेरोकार्पस मार्सुपियम (Pterocarpus Marsupium) है। आयुर्वेद में विजयसार का इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए किया जाता है। वहीं, वजन कम करने के लिए तो इसे खासतौर पर असरदार माना गया है। दरअसल, विजयसार मेटाबॉलिक रेट तेज करने में मददगार है, जिसके चलते ये तेजी से वेट लॉस में आपकी मदद कर सकती है।
कैसे करें सेवन?
- इसके लिए विजयसार की सूखी लकड़ी लेकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
अब एक मिट्टी के बर्तन में पानी डालकर इन टुकड़ों को रातभर भिगोकर रख दें।
आप देखेंगे कि सुबह तक पानी का रंग गहरा लाल हो जाएगा। इस पानी को आप खाली पेट छानकर पी लें।
आप चाहें तो दोबारा उस लकड़ी को उतने ही पानी में डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। - इससे अलग आप खाली पेट ताजे या हल्के गुनगुने पानी के साथ विजयसार के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। ये भी तेजी से वेट लॉस करने में आपकी मदद करेगा।
वहीं, जैसा की ऊपर जिक्र किया गया है, मोटापे को दूर करने से अलग इस आयुर्वेदिक औषधि के सेहत पर और भी कई फायदे हैं। जैसे-
- विजयसार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण जोडों के दर्द, गठिया से राहत दिलाने में असरदार हैं।
- इसके नियमित सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- श्वसन से जुड़ी समस्या जैसे अस्थमा, खांसी को दूर करने में विजयसार फायदेमंद है।
- इन सब के अलावा इसके सेवन से कब्ज, पेट में कीड़े, बवासीर जैसी परेशानी से भी निजात पाई जा सकती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।