Tips for a healthy summer: गर्मी के मौसम में बहुत सी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप कोई भी लापरवाही करेंगे तो इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गर्मी के कारण शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है, ऐसे में आपको खुद का खास ध्यान रखना पड़ता है। गर्मी के कारण शरीर डिहाईड्रेटेड हो जाता है साथ ही धूप के कारण सन स्ट्रोक और थकावट भी महसूस होने लगती है। लेकिन कुछ ऐसी बातें होती हैं जिनकी मदद से आप अपने आप स्वस्थ रख सकते हैं। इन चीजों में डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक शामिल होता है। बस आपको इन चीजों को नियमित रूप से फॉलो करने की जरूरत होती है।
खाने की चीजों पर ध्यान दें:
गर्मी में ऐसे फूड्स खाने की कोशिश करें जिनसे आपको पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिल सके। डाइजेस्टिबल फूड्स खाना फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर का डाइजेशन पावर कम होता है। खाने में इन चीजों को शामिल करें:
1. दही
2. उबले सफेद चावल
3. साल्मन
अधिक से अधिक फल और सब्जियां शामिल करें:
1. खीरा
2. बेरी
3. तरबूज
4. सिट्रस फ्रूट्स
5. एवोकाडो
ड्रिंक्स को अधिक शामिल करें:
गर्मी में हमारे शरीर को अधिक ड्रिंक्स की जरूरत होती है क्योंकि शरीर डिहाईड्रेटेड हो जाता है। ड्रिंक्स हमारे सिस्टम को बेहतर रखते हैं और ठंडक भी प्रदान करते हैं। गर्मी में एल्कोहल पीने से बचें। फ्रूट जूस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ग्रीन-टी पीना आपके लिए अधिक फायदेमंद होता है।
एक्सरसाइ की सेड्यूल में बदलाव लाएं:
गर्मी में अधिक एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। घंटों जीम में अभ्यास करना या फिर रनिंग करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। एक्सरसाइज और रनिंग के बजाय आप प्राणायाम का अभ्यास करें।
शीतली प्राणायाम-
इसका अभ्यास जीभ घुमाकर किया जाता है जिससे यह एक नली की तरह बन जाता है और फिर सांस लेने में मदद करता है। यह गर्मियों में शरीर को शांत करने में मदद करता है।
शीतकारी प्राणायाम-
इस प्राणायाम को करने के लिए जीभ को अंदर की तरफ मोड़ना पड़ता है और नाक के किनारों के बीच से सांस होना होता है। आराम से सांस लेने की कोशिश करें।
सदान्ता प्राणायाम-
इस आसन में दांतों को दबाना होता है और हम उनके बीच से सांस लेनी होती है।
हर आसन को लगभग 9-11 बार करने की जरूरत है ताकि आपके शरीर को ठंडक मिल सके।
(और Health News पढ़ें)

