आपने सुना होगा कि जापान के लोग सबसे ज्यादा खुश रहते हैं और उनकी उम्र काफी लंबी होती है। इसके अलावा जापानी लोगों की प्रोडक्टिविटी भी अच्छी होती है और वो जो काम करते हैं खुशी से करते हैं। इसके अलावा लोग इस योग की वजह से अपने काम में अपना 100% तक दे पाते हैं। दरअसल, इस योग को करने से आपके फोकस करने की क्षमता और आपके काम करने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा आप स्ट्रेस फ्री रहते हैं और फिर बेहतर महसूस करते हैं। आजकल एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी यही कर रही हैं। तो आइए जानते हैं इस जेन मेडिटेशन टैक्निक के बारे में।
जेन मेडिटेशन क्या है-What is Zen Meditation
जेन (Zen) मेडिटेशन, दरअसल मेडिटेशन की एक टैक्निक है जिसमें ध्यान के साथ खुद के लिए अनुशासन के नियमों को फॉलो करना होता है। जेन ध्यान एक पारंपरिक बौद्ध अनुशासन है जो दिमाग कैसे काम करता है, इसकी अंतर्दृष्टि प्रदान करता है जो आपको हर प्रकार से खुश रहने में मदद करता है।

जेन मेडिटेशन के फायदे-Zen Meditation Benefits
जेन मेडिटेशन का उद्देश्य मन की सहज स्पष्टता और कार्यशीलता को उजागर करना है। जेन, ध्यान करने, खुद को शांत रखने और गहरी सांस लेने में मददगार है। इससे आपको बेहतर महसूस होता है और आप खुद को समझ पाते हैं और फिर एक ठंडे दिमाग से काम कर पाते हैं। इससे आप खुश रहते हैं, काम के स्ट्रेस को भी आराम से हैंडल कर लेते हैं और फिर चैन की नींद सोकर एक शांत जिंदगी जी पाते हैं। इसके अलावा ये ध्यान, रचनात्मकता और शारीरिक कल्याण को बढ़ावा देता है।
जेन मेडिटेशन कैसे करं-How to do Zen Meditation
जेन मेडिटेशन करने के लिए आपको बस कुछ बातों का ख्याल रखना है जैसे कि
-सबसे पहले शांति से एक जगह बैठ जाएं।
-फिर सामने एक टेबल पर एक कैंडिल जलाकर रख लें।
-फिर इसे देखते हुए शांति से बैठ जाएं।
-अब आंख बंद करें, सांस लें और सांस छोड़े।
-इसे रोज लगभग 5 सेट में प्रैक्टिस करें।
-इस तरह से आप आराम से 30 मिनट भी ये एक्सरसाइज कर लें तो आप बेहतर महसूस करेंगे।
जेन मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद है और आपको इसे फॉलो करना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको इसके फायदे नजर आएंगे। आगे जानते हैं जूतों से आ रही भयंकर बदबू? बिना धोए इन 5 टिप्स से पाएं छुटकारा, नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा