कमरख एक ऐसा फल है जो खाने में खट्टा मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसे स्टार फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर कमरख विटामिन सी का बेस्ट स्रोत है जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और बाल भी मजबूत होते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बगीचे से कमरख तोड़ती दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कमरख तोड़ते हुए एक विडियों शेयर किया है। उन्होंने बताया कि विटामिन सी से भरपूर कमरख कैसे हेल्दी रखने में कारगर है। स्टार की पसंद कमरख कैसे सेहतमंद रख सकती हैं आइए जानते हैं।

वजन को कंट्रोल करती है: अगर आप बढ़ते वज़न से परेशान हैं तो कमरख का सेवन करें। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। फाइबर से भरपूर कमरख में कैलोरी कम पाई जाती है जो वजन को कंट्रोल करने में असरदार है।

शुगर को कंट्रोल करती है: शुगर के मरीज़ों के लिए कमरख का सेवन बेहद असरदार है। कमरख ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित करके डायबिटीज की वजह से होने वाली परेशानियों को कम करती है।

इम्युनिटी बढ़ाती है: कमरख का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है। कमरख में मौजूद बीटा कैराटीन बॉडी में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है जो इम्युनिटी को मजबूत बनाता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है: कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में कमरख बेहद असरदार साबित होती है। कमरख में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बेहद कम होती है जिससे कोलेस्ट्रोल बढ़ने का खतरा नहीं रहता।

कब्ज को दूर करती है: जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है वो कमरख का सेवन करें। कमरख पाचन को दुरुस्त रखती है, साथ ही कब्ज से भी निजात दिलाती है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की परेशानी को दूर करता है।

स्किन में चमक लाती है: कमरख का सेवन करने से स्किन में चमक आती है। यह स्किन की कई परेशानियों जैसे एक्जिमा, घमोरियां, लाल चकत्ते, दाद, खुजली, झुर्रियां को दूर करती है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर यह फल चेहरे पर चमक लाता है। चेहरे पर होने वाले मुहांसों से निजात दिलाता है।