Flax seeds roti: अलसी की रोटी कभी खाई है आपने? अगर नहीं आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, ये सबसे ज्यादा प्रोटीन से भरपूर रोटी है जिसे खाकर आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी। इतना ही नहीं ये मसल बिल्डिंग में भी मददगार है और इसे खाने से आपका हार्मोनल हेल्थ भी बेहतर रहता है। इतना ही नहीं आपके शरीर के काम काज की गति भी तेज हो जाती है। इसके अलावा भी प्रोटीन से भरपूर इस रोटी को खाने के कई फायदे हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से। पर सबसे पहले जान लें अलसी की रोटी बनाने का तरीका (alsi ki roti kaise banti hai)
अलसी की रोटी बनाने का तरीका-How to make flax seeds roti
सामग्री
-अलसी के बीज
-नमक
-घी
-गुनगुना पानी

अलसी की रोटी कैसे बनाएं?
-अलसी की रोटी बनाने के लिए आपको करना ये है कि अलसी को भून लें और फिर इसे पीसकर तैयार कर लें।
-अगर आपको करना ये है कि अलसी के आटे में थोड़ा सा नॉर्मल आटा मिला लें।
-आप चाहे तो सिर्फ अलसी के बीजों से भी इस रोटी को बना सकते हैं।
-तो आपको करना ये है कि अलसी के आटे को बना लें और फिर इसमें घी डालें।
-फिर इसमें गुनगुना पानी मिला लें।
-अब सबको मिलाकर आटा तैयार कर लें।
-अब इसे आटे की लोई से रोटी बनाएं।
-इसे बेलकर तवे पर रखें और फिर पकाकर रोटी तैयार करें।
घी और गुड़ के साथ खाएं अलसी की रोटी
अलसी की रोटी को आपको गुड़ और घी के साथ खाना चाहिए। तो आपको करना ये है कि रोटी के बीच में घी डालें और फिर गुड़ डालकर इसे खाएं। इस प्रकार से अलसी की रोटी बनाकर खाएं। इसके अलावा आप अलसी के आटे की पूड़ी बनाकर भी खा सकते हैं या फिर आप अलसी के पराठे बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए इस आटे में आलू और मटर की स्टफिंग करें। फिर इसे पराठे को अच्छी तरह से पका लें और फिर इसे खाएं। आप इसे सफेद मक्खन के साथ भी खा सकते हैं। तो अलसी की रोटी बनाकर खाएं। आगे जानते हैं Winter Pickles की 5 रेसिपी