सुबह आंखों के नीचे पफीनेस यानी हल्की सूजन होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। कई बार ये सूजन सोकर उठने के कुछ समय बाद खुदबखुद ठीक हो जाती है, तो कई बार दिनभर बनी रहती है। इस स्थिति में व्यक्ति का चेहरा डल और थका हुआ नजर आने लगता है।

वहीं, अगर आप भी अक्सर इस तरह की समस्या का सामना करते हैं, तो यहां हम आपको आई पफीनेस (Eye Puffiness) से निजात पाने का एक बेहद आसान नुस्खा बता रहे हैं। ये खास नुस्खा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शेयर किया है, जो आपके बेहद काम आ सकता है।

इससे पहले जान लेते हैं सुबह आंखों नीचे रहने वाली इस सूजन के कुछ संभावित कारण-

नींद की कमी: नींद की कमी के कारण आंखों के नीचे सूजन हो सकती है।

साइनस की समस्या: साइनस की समस्या के कारण व्यक्ति की आंखों के नीचे सूजन आ सकती है।

उम्र का लक्षण: बढ़ती उम्र के साथ-साथ आंखों के आसपास के टिशू प्रभावित होने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं। इसके चलते भी बैगी और सूजी हुई आंखों की समस्या परेशान करने लगती है।

इन सब से अलग किसी तरह की एलर्जी या हार्मोनल परिवर्तन के चलते भी ऐसा हो सकता है।

कैसे पाएं आंखों के नीचे सूजन से छुटकारा?

बता दें कि बीते कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन शेयर किया था। इस दौरान आलिया भट्ट ने बताया था कि सुबह-सुबह होने वाली आंखों की सूजन को कम करने के लिए वे अपनी आंखों के नीचे कैफीन सॉल्यूशन ड्रॉप का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, आप इस ड्रॉप से अलग कॉफी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इसके लिए आप कॉफी पाउडर में थोड़ी मात्रा में गुलाब जल मिलाकर कुछ देर के लिए आंखों के नीचे लगा सकते हैं। फ‍िर 15 से 20 म‍िनट बाद कॉटन की मदद से साफ कर लें।

कैसे पहुंचाती है फायदा?

दरअसल, कॉफी में कैफीन मौजूद होता है, जो वॉटर रिटेंशन की परेशानी को कम करने में असर दिखाता है। इसके अलावा कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जिससे सूजन के साथ-साथ आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।