Ajit Sharma Bhagalpur: बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा भी भागलपुर से चुनावी मैदान में हैं। वो भागलपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अजीत पेशे से बिजनेसमैन हैं। अजीत भागलपुर के मशहूर ‘होटल वैभव’ के भी मालिक हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अजीत – भागलपुर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक अजीत और उनकी पत्नी पर 42 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है। अजीत और उनकी पत्नी 4.84 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 37.3 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं।

उनके पास नगदी के तौर पर 6 लाख रुपए हैं। उन पर और उनकी पत्नी पर दो स्कॉर्पियो कार भी हैं। इसके अलावा अजीत और उनकी पत्नी के पास 60 लाख रुपए के आभूषण हैं। आपको बता दें कि पेशे से बिजनेसमैन अजीत ने भागलपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है।

2015 में अर्जित शाश्वत को हराया था चुनाव – अजीत इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। 2015 विधानसभा चुनाव में अजीत ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत को भागलपुर से चुनाव हराकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि 2010 विधानसभा चुनाव में उनको अश्विनी चौबे से हार का सामना करना पड़ा था। 2014 में अश्विनी चौबे के सांसद बनने के बाद हुए उपचुनाव में अजीत ने भाजपा के प्रत्याशी को शिकस्त दी थी। इस बार भागलपुर विधानसभा सीट पर अजीत का मुकाबला भाजपा के रोहित पांडेय से है।

बेटी नेहा भी किए हैं पिता के समर्थन में रोड शो – उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भी भागलपुर में अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। उन्होंने अपने पिता के समर्थन में रोड शो भी किया था जिसमें खूब भीड़ उमड़ी थी। आपको बता दें कि नेहा ‘तान्हाजी’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘तेरी मेरी कहानियां’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नेहा शर्मा ने साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही नेहा की बहन आयशा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। आयशा जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में नजर आई थीं।