अधिकतर लोगों का सपना होता है कि उनके बाल खूब लंबे और घने हों। हो भी क्यों ना, आखिर बाल हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम जो करते हैं। हालांकि, आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और वातावरण के चलते अधिकतर लोग हेयर फॉल की समस्या का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा खानपान की गलत आदत भी बालों पर बेहद खराब असर डालती है, जिससे भी कम उम्र में ही बालों के झड़ने की समस्या आम हो गई है। झड़ते बालों से अलग लोग कम उम्र में बालों के सफेद हो जाने से भी परेशान हैं। वहीं, अगर आप भी इन दोनों परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

दरअसल, बाबा रामदेव के सहयोगी और आयुर्वेद केन्द्र पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर हेयर फॉल और सफेद बालों से छुटकारा पाने का एक अचून नुस्खा बताया है। इस नुस्खे को अपनाकर आप बेहद आसानी ना केवल झड़ते और सफेद बालों से छुटकार पा सकते हैं, बल्कि ये बालों को पोषण देकर उन्हें अधिक घना और मजबूत बनाने में भी मदद करेगा।

क्या है ये खास नुस्खा?

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, बालों से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पाने में रतनजोत आपकी मदद कर सकता है। रतनजोत बालों का मॉइश्चर मेंटेन रखने में असरदार है, साथ ही ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसकी मदद से आप आसानी से बालों को लंबा, घना, काला, मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं, तो आप रतनजोत जड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आप जिस भी तेल का इस्तेमाल करते हैं, उसमें इन टुकड़ों को मिलाएं। ऐसा करते ही आप देखेंगे कि तेल का रंग कुछ लाल हो जाएगा। इसके बाद इस तेल से स्कैल्प की मसाज करें। ऐसा करने पर आपको जल्द ही असर देखने को मिलेगा।

वहीं, अगर आप बालों के सफेद होने से परेशान हैं, तो इसके लिए महंदी पाउडर में रतनजोत पाउडर को मिला लें। हाालंकि, ध्यान रहे कि महंदी पूरी तरह नेचुरल हो। दोनों पाउडर को आपस में मिक्स करने के बाद इसमें गर्म पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद हल्का ठंडा हो जाने पर इसे बालों पर लगाएं और आधे घंटे तक लगा रहने दें। तय समय बाद ठंडे पानी से सिर धो लें। हफ्ते में दो बार इस तरीके को आजमाने से आपको जल्द सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है।