Tarak Mehta ka ooltah chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के चुलबुल किरदार अब्दुल को लोग खूब पसंद करते हैं। SAB टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शोज में से एक तारक मेहता के अब्दुल को इंडस्ट्री में आए हुए 25 साल से अधिक का समय हो गया है। अब्दुल यानी शरद सांकला ने 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साथ ही, वो कई टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं। हालांकि, आज काफी पॉपुलर हो चुके शरद को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा है। आइए जानते हैं विस्तार से –
पहली फिल्म के मिले थे 50 रुपये: उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 में आई फिल्म ‘वंश’ से की थी। इसमें उन्होंने चार्ली चैपलिन का रोल अदा किया था। उस वक्त अभिनय के लिए शरद को केवल 50 रुपये मिलते थे। इसके बाद उन्होंने ‘खिलाड़ी’, ‘बाजीगर’ और ‘बादशाह’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी अभिनय किया।
इस तरह हुई थी तारक मेहता शो में एंट्री: शरद सांकला तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी को पर्सनली और प्रोफेसनली दोनों तरह से जानते हैं। असित मोदी ने शरद को इस शो में काम करने के लिए ऑफर किया था मगर रोल छोटा था। इसलिए उन्होंने सोचने के लिए कुछ वक्त मांगा। हालांकि, अंत में उन्होंने हां कर दिया और आज यह रोल काफी पॉपुलर हो चुका है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस शो में वो अभी बेहद व्यस्त हैं और फिलहाल किसी दूसरे सीरियल या फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं।
8 साल तक थे बेरोजगार: कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अब्दुल आज दर्शकों के चहेते और प्रसिद्ध कलाकारों में से एक हैं। संघर्ष का रास्ता सफलता के नजदीक ले जाता हैं। हालांकि, कई फिल्मों व सीरियल्स में छोटे-बड़े किरदार निभाने के बावजूद भी एक समय ऐसा आया था जब उनके पास काम नहीं था। वो बताते हैं कि उन दिनों 8 सालों तक वो काम की तलाश में दर-दर भटकते थे।
कितना कमाते हैं शरद: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शरद सांकला एक एपिसोड के लिए करीबन 35 से 40 हजार रुपए मिलते हैं। आज शरद के पास मुंबई में उनका खुद का घर है। साथ ही, शरद मुंबई में दो रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। उनका एक रेस्टोरेंट पार्ले प्वॉइंट जुहू में और दूसरा चार्ली कबाब अंधेरी में है।