Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो की बबीता जी की खूबसूरती पर पर जेठालाल ही फिदा नहीं है बल्कि असल ज़िन्दगी में भी उनके लाखों चाहने वाले हैं। बबीता जी जिनका असल नाम मुनमुन दत्ता हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके पोस्ट पर फैंस उनके खूबसूरती की काफी तारीफ करते हैं। इसी तरह एक बार मुनमुन दत्ता को एक शख्स ने लंबा चौड़ा लव लेटर लिख दिया जो उन्हें तो नहीं मिला लेकिन उनके पिता को मिल गया था।

मुनमुन उन दिनों स्कूल में थीं। एक लड़का था जो उन्हें पसंद करता था लेकिन इस बात की खबर मुनमुन को नहीं थी। इस घटना का जिक्र उन्होंने ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में किया था। तारक मेहता की एक्ट्रेस ने बताया था, ‘मैं स्कूल में काफी अच्छी स्टूडेंट हुआ करती थी, मैंने किसी को लव लेटर नहीं भेजा लेकिन हां एक आदमी था जिसने मुझे पल पल दिल के पास..जैसा कुछ लिखकर एक लंबा से लेटर भेजा था।’

उन्होंने आगे बताया, ‘कोई था जो मुझसे अपना प्यार जताना चाहता था। उसने मुझे एक लंबा चौड़ा लेटर लिखकर भेजा। लेकिन दुर्भाग्य से वो मेरे पास नहीं आया, मेरे डैड के पास चला गया।’ मुनमुन ने बताया कि इसके बाद वो काफी अटपटा महसूस कर रही थीं लेकिन उनके पिता ने उन्हें कुछ नहीं कहा।

 

मुनमुन दत्ता को बचपन से ही शाहरुख खान पर क्रश था। वो उन्हें बहुत पसंद करती थीं और उनकी फिल्में भी देखती थीं। मुनमुन को स्कूल में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर भी बहुत पसंद थे।

 

मुनमुन के करियर की बात करें तो साल 2004 में उन्होंने पुणे में मॉडलिंग की शुरुआत की। उन्होंने मॉडलिंग में भी काफी अच्छा नाम कमाया और फिर टीवी की दुनिया में आ गईं। जी टीवी के शो हम सब बाराती से मुनमुन ने अपने टीवी करियर की शुरुआत की।

इसके बाद साल 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने का मौका मिला जो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। वो शो की शुरुआत से ही इससे जुड़ी हैं और काफी नाम कमाया है।