Feng shui items for diwali 2024 decoration: दिवाली पर लोग अपने घरों की सजावट करते हैं और तमाम प्रकार की उन चीजों को खरीदते हैं जो कि आपके घर में सुख, समृद्ध और खुशकिस्मती को बढ़ावा दे। ऐसे में बहुत से लोग धन तेरस से लेकर दिवाली तक फेंगशुई वाली चीजों को खरीदते हैं। फेंगशुई (what is feng shui) का अर्थ है “हवा और पानी का रास्ता।” इसकी जड़ें प्रारंभिक चीन से जुड़ी ही हैं लेकिन यह आज भी लोकप्रिय है, पूरे चीन और यहां तक ​​कि पश्चिमी संस्कृतियों में भी फैल गया है। ये पारंपरिक रूप है जिसकी उत्पत्ति प्राचीन चीन में हुई थी और यह व्यक्तियों को उनके आसपास के वातावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए एनर्जी के सोर्स का उपयोग करने का दावा करता है। तो दिवाली में आप इन चीजों को खा सकते हैं।

फेंगशुई की इन 7 चीजों से सजाएं अपना घर-Feng shui items for health, wealth and happiness

फेंगशुई कछुआ-feng shui turtle

फेंगशुई कछुआ अलग-अलग प्रकार का होता है। इसमें आपको क्रिस्टल से लेकर अलग-अलग धातु में ये मिल सकते हैं। इसे लंबी आयु और स्थिरता का प्रतीक माना गया है। लोग इसे अपने ऑफिस में तरक्की के लिए रखते हैं।

फेंगशुई मेंढक-feng shui frog

फेंगशुई मेंढक, भाग्यशाली मेंढक की मूर्ति मानी जाती हैं जिसकी आंख लाल रंग की होती है। इसे घर के दूर-बाएं कोने में रखें, जो धन और समृद्धि से जुड़ी है। फेंगशुई के अनुसार, यह व्यवस्था घर में धन और समृद्धि बढ़ाने वाली है।

फेंगशुई सिक्के-feng shui coins

फेंगशुई सिक्के लकी माने जाते हैं। कहा जाता है कि ये अच्छा स्वास्थ्य और भाग्य लाता है। ऐसा माना जाता है कि फेंगशुई सिक्के घर के कुछ क्षेत्रों में रखे जाने पर भाग्य और समृद्धि लाते हैं। आमतौर पर इन्हें लोग फर्नीचर के नीचे यहां तक ​​कि अपने पर्स या बटुए में भी रख सकते हैं।

फेंग शुई की घंटियां-feng shui bells

सकारात्मक ऊर्जा और गुड लक को आमंत्रित करने के लिए अपने घर के प्रवेश द्वार या सामने वाले दरवाजे पर फेंगशुई घंटियां लगानी चाहिए। माना जाता है कि इन्हें लटकाने से आपके जीवन में अवसर और सौभाग्य का आगमन होता है।

फेंगशुई पौधों-feng shui plants

मनी ट्री प्लांट, जेड प्लांट, रबर प्लांट, लकी बम्बू और स्नेक प्लांट भी आप लगा सकते हैं। इन पौधों को लकी माना जाता है। मान्यता है कि इन्हें घर में लगाने से घर की समृद्धि बढ़ती है और घर में रहने वाले लोग खुश रहते हैं।

फेंगशुई उल्लू-feng shui owl

फेंगशुई में, उल्लू को ज्ञान, सौभाग्य, बुद्धिमत्ता और सुरक्षा के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह रात्रिचर पक्षी नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जाओं के बीच अंतर करता है, इसलिए ये एक प्रभावी सुरक्षात्मक ताबीज है। यह हानिकारक प्रभावों से बचाता है और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देता है।

फेंगशुई घोड़ा-feng shui horse

लकड़ी के बेस के साथ फेंगशुई गैलपिंग हॉर्स शोपीस लोग अपने ऑफिस, लिविंग रूम और टेबल पर रखते हैं। इसके अलावा लोग 7 घोड़ों का जोड़ा भी अपने घर में रखते हैं। माना जाता है चलता हुआ घोड़ा तरक्की का संकेत होता है और इससे आपकी खुद की ग्रोथ होती है।