Dhokla Recipe : नाश्ते में अलग-अलग चीजें खाना सभी को पसंद होता है। लेकिन सुबह की भगदड़ में लोगों के पास टाइम कम होता है। ऐसे में उन्हें कुछ ऐसा चाहिए होता है जो जल्दी भी बन जाए। हेल्दी भी हो और टेस्टी भी। यूं तो ढोकला खाना सभी को पसंद होता है लेकिन एक ही तरह का ढोकला खाते-खाते अगर आप बोर हो गए हैं तो यहां हम आपके लिए एक-दो नहीं बल्कि 5 तरीके से बनने वाले ढोकले की रेसिपी लेकर आए हैं। जो न केवल झटपट तैयार हो जाएंगे बल्कि इनका टेस्ट भी सभी को पसंद आएगा।
पनीर ढोकला
पनीर न केवल खाने में टेस्टी होता है बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। आपने सादा बेसन का ढोकला तो कई बार खाया होगा लेकिन एक बार आपको पनीर ढोकला भी ट्राई करना चाहिए। इसमें अंदर भी पनीर की फिलिंग करें और बाहर से भी पनीर से गार्निश करें।
सैंडविच ढोकला
बच्चों के टिफिन के लिए आप सैंडविच ढोकला बना सकते हैं। इसमें अंदर आप आलू की फिलिंग कर सकते हैं। या फिर मसाले भी डाल सकती हैं। इसमें एक लेयर ढोकला की रखें फिर मसाले डालें फिर दूसरी लेयर ढोकला की रखें।
चुकंदर ढोकला
चुकंदर खाना अक्सर बच्चों को पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप इससे स्वादिष्ट ढोकला बना सकती हैं। इससे न केवल आपको अलग टेस्ट मिलेगा बल्कि बच्चों को देखने में भी काफी रंगबिरंगा लगेगा।
चावल और उड़द दाल का ढोकला
अगर आप बेसन का ढोकला नहीं खाना चाहते हैं तो घर में चावल और उड़द दाल से ढोकला बना सकते हैं। इसका स्वाद भी आपको बहुत अलग और अच्छा लगेगा। बल्कि बेसन के ढोकले से ये कई गुना पौष्टिक भी होता है।
मूंग दाल ढोकला
अगर आपका कुछ हल्का खाने का मन है तो आप नाश्ते में मूंग दाल ढोकला भी बना सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर ढोकला आपके घरवालों को जरूर पसंद आएगा। यह बिल्कुल हल्का नाश्ता रहेगा।