Mooli ke Patte Recipe: सर्दियों का सीजन मूली का सीजन है। इस सीजन में लोग खूब मूली खाते हैं लेकिन, मूली के पत्तों (mooli ke patte) को फेंक देते हैं। जबकि मूली के पत्तों में विटामिन ए (Vitamin A in mooli leaves) होता है और ये आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आपको इन पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए मूली के पत्तों का उपयोग कैसे करें इस बारे में जानना चाहिए। आपको जानना चाहिए कि आप मूली के पत्तों से क्या-क्या बना सकते हैं, क्या हैं इसकी रेसिपी। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

मूली के पत्ते की 5 रेसिपी-Recipe of mooli ke patte

मूली के पत्ते की चटनी कैसे बनाएं-Mooli ke patte ki chutney

मूली के पत्ते की चटनी, धनिया की चटनी से कम नहीं होती। इस चटनी को बनाने के लिए आपको बस

-मूली के पत्तों को धोकर काट लेना है।
-इसमें मूंगफली, लाल मिर्च और लहसुन भूनकर मिला लें।
-फिर इसमें थोड़ा 1 चुटकी पीली सरसों डालकर सबको मिलाकर पीस लें।
-सरसों का तेल और नमक मिलाएं। चटनी तैयार है।

मूली के पत्ते की भुजिया-Mooli ke patte ki bhujiya

मूली के पत्ते की भुजिया बनाने के लिए आपको करना ये है कि
-मूली के पत्तों को काट लें और इसके साथ 2 आलू भी काटकर रख लें।फिर एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा प्याज और लाल मिर्च डाल लें।
-पहले आलू और टमाटर डालकर भूनें।
-फिर मूली का पत्ता डालें, नमक डालें और भूजिया को ढककर पकाएं।

मूली के पत्ते का सलाद-Mooli ke patte ka salad

मूली के पत्ते का सलाद, फाइबर से भरपूर है और वेट लॉस करने वालों के लिए हेल्दी है। इसलिए आपको इसे सलाद बनाकर खाना चाहिए। तो आपको करना ये है कि मूली के पत्ते को काट लें और फिर इसमें टमाटर और गाजर मिला लें।
-नमक और काली मिर्च का छिड़काव है।
-फिर इसे खा लें।

मूली के पत्तों की सब्जी कैसे बनाएं-Mooli ke patte ki sabji

मूली के पत्तों की सब्जी की कई रेसिपी है। पहला आप इसे लहसुन और पीली सरसों के साथ टमाटर की ग्रेवी में बना सकते हैं और दूसरा, आप इसे आलू के साथ बना सकते हैं। तो करना ये है कि
-लहसुन और सरसों के बीजों को पीस लें।
-इसके बाद एक तेल में सरसों का तेल डालें और काली सरसों का तड़का लगाएं।
-मूली के पत्ते डालें और सबको पका लें।
-इसमें धनिया पत्ती मिलाएं और सब्जी को तैयार करें।

मूली के पत्तों के पराठे कैसे बनाएं-Mooli ke patte ka paratha

मूली के पत्तों का पराठा बनाने के लिए मूली के पत्तों को काट लें और इसे आटा में मिला लें। इसमें प्याज, धनिया पत्ती और हरी मिर्च बारीक काटकर डालें। नमक और अजवाइन डालें। सबको मिलाकर आटा तैयार करें। इसे बेल लें और फिर पका लें। इसके बाद इसे आराम से रायते के साथ खाएं और इसे नाश्ते के लिए भी बना सकते हैं। अब नाश्ते की बात आई तो जानते हैं सुबह ऑफिस के लिए टिफिन वाली 20 मिनट की टेस्टी डिश