Magh Bihu 2025: माघ बिहू या भोगाली बिहू, मकर संक्रांति के मौके पर असम में मनाया जाने वाला त्योहार है। माघ बिहू के मौके पर लोग नए फसल के आने का उत्सव मनाते हैं। इस अवसर पर लोग तरह-तरह की चीजें बनाते हैं और फिर इसे खाते हैं। इसलिए इसे भोगाली बिहू भी कहा जाता है। इस मौके पर असम में तरह-तरह की चीजें बनाई और फिर खाई जाती हैं। हम में से ज्यादातर लोगों को असल की इन चीजों के बारे में पता नहीं है। आइए जानते हैं असल के इन 5 फेमस फूड्स के बारे में (5 famous food of Assam)
असम की 5 फेमस डिश-5 famous food of Assam
चावल के आटे का पीठा-Rice pitha recipe
चावल का पीठा, असम के फेमस बिहू डिशेज रेसिपी में से एक है। इस डिश को बनाने के लिए आपको बस चावल के आटे से पीठा बनाना है। इसके लिए लोग चावल के आटे को पीसकर रख लें। फिर इसमें नारियल और गुड़ की फीलिंग करें। फिर इसे भाप से पकाएं और इसके बाद इसे खा लें।
नारिकोलर लारू-Narikol ladoo recipe
नारिकोलर लारू आपने खाया है? आपको असल की इस फेमस लड्डू को जरूर खाना चाहिए। ये एक भोगाली बिहू व्यंजन है। यह स्वादिष्ट लड्डू नारियल और चीनी से बनता है। इस लड्डू का स्वाद लाजवाब है। यह नारियल कैंडी से काफी मिलता-जुलता है। तो असल की इस डिश को इस बिहू पर जरूर बनाकर खाएं। इसे खाकर आपका मन खुश हो जाएगा।
कोमोलर खीर-Komolar kheer recipe
असम में पयोख या चावल का हलवा हर घर में पसंद किया जाता है। इसे राज्य में लगभग हर अवसर पर बनाया जाता है। ये हलवे की एक और किस्म है जो यहां काफी लोकप्रिय है। असमिया लोग इस हलवे को अपनी पसंदीदा मिठाइयों में से एक मानते हैं। इसे गाढ़े दूध का उपयोग करके बनाया जाता है जिसे एकदम सही स्थिरता के लिए गर्म किया जाता है। दूध को भिगोए हुए बादाम और काजू जैसे भरपूर सूखे मेवों से गाढ़ा किया जाता है। मिठाई परोसने से पहले इस ठंडा किया जाता है और फिर संतरा मिलाकर इस तैयार किया जाता है।
घिला पीठा-Ghila pitha recipe
घिला पिठा असमिया शैली के मीठे चावल के पकौड़े हैं जो बिहू के मौसम में जरूर बनाए और खाए जाते हैं। जिस आकार में यह आता है, उसके कारण इसे घिला कहा जाता है, जिसका असमिया में मतलब होता है घुटने की टोपी। ये स्वादिष्ट डीप-फ्राइड पीठा चाय के समय का बेहतरीन नाश्ता है। इस लोग गुड़ के साथ बनाकर भी खाते हैं जो कि बहुत टेस्टी होता है।
बोकाखाट पेड़ा-Bokakhat Peda
असम का एक गुमनाम शहर है बोकाखाट, जो प्रसिद्ध पेड़े के लिए जाना जाता है। बोकाखाट पेड़े एक अलग सुगंध और स्वाद देते हैं। बिहू के समय इसे लोग खूब बनाते और खाते हैं। ये काफी टेस्टी होता है। तो ये थीं असम की 5 फेमस चीजें जिन्हें लोग बिहू के मौके पर खूब खाते हैं। अब आगे जानते हैं पोंगल का मतलब क्या होता है?