Weight Loss Yoga: महिलाएं पतली कमर पाने के लिए खाने तक पर ब्रेक लगा देती हैं। लेकिन वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइट पर कंट्रोल करने से कुछ नहीं होता है। सही तरीके से वर्कआउटन करने से लेकर योगासन इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप भी वजन घटाना चाहती हैं शरीर में कैलोरी बर्न करने और फैट की मात्रा कम जमा होने देना जरूरी है।

यहां हम आपको 5 ऐसे व्यायाम के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल आपकी कमर को पतला (slim waist) करेंगे बल्कि कूल्हों पर जमी जिद्दी चर्बी (HIP FAT) को हटाने में मदद करेगा। साथ ही शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में भी सहायक साबित होंगे।

वजन घटाने के लिए योगा | Yoga For Weight Loss

नौकासन

पेट या कमर के आसपास जमी जिद्दी चर्बी (Belly Fat) कम करने के लिए आपको नौकासन करना चाहिए। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठें। इसके बाद पैरों को सामने की तरफ फैलाएं। फिर घुटनों से पैरों को मोड़कर हवा में रखें। नितंब पर अपने पूरे वजन को रखें। अब हाथों को सामने की तरफ फैलाएं। शरीर को धीरे-धीरे पीछे की तरफ मोड़ने की कोशिश करें। ताकि आपका बैलेंस बन जाए। इसे करने से जांघे पतली होने लगती हैं। साथ ही कूल्हों का पास जमी चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

भुजंगासन

कोबरा पोज (Cobra Pose) को भुजंगासन के नाम से जाना जाता है। कमर को पतला करने और कूल्हों को हल्का करने के लिए आप यह आसन कर सकते हैं। इसे करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। फिर हाथों को सामने की तरफ करें। अब शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान पेट से नीचे का पूरा हिस्सा जमीन पर ही टिका रहता है। सिर को पीछे की तरफ मोड़ने की कोशिश करें। कुछ देर तक इस पोज में रहने की कोशिश करें। इसके बाद सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।

धनुरासन

इसे करने के लिए योगा की चटाई पर पेट के बल लेट जाएं। फिर घुटनों को मोड़कर पैरों को सिर की तरफ लाने की कोशिश करें। अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे मोड़े। पैरों के पंजों को पकड़ने की कोशिश करें। इसके बाद कुछ देर इसी पोज में रहें। फिर सामान्य पॉजीशन में आ जाएं।

उत्कटासन

इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब घुटनों को मोड़ते हुए शरीर को आधा झुकाएं। इसे ऐसे करें जैसे कुर्सी पर बैठते हुए शरीर नजर आता है। हां बस आपको कुर्सी का इस्तेमाल नहीं करना है। बस कोशिश ये करनी है कि आपका शरीर कुर्सी के आकार का दिखाई दे। अपने दोनों हाथों को सामने रखकर पोज को कुछ देर होल्ड करें। बाद में सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

वृक्षासन

वजन कम करने, कूल्हों और कमर पर जमी चर्बी को हटाने के लिए आप यह आसन कर सकते हैं। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। फिर दोनों हाथों को जोड़कर सिर के ऊपर सीधा उठाएं। बाद में एक पैर का तलवा दूसरे पैर की जांघ पर रखें। इस पोज को थोड़ी देर होल्ड करें। फिर बारी-बारी दोनों पैरों से प्रक्रिया दोहराएं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: गैस और कब्ज से रहता है बुरा हाल तो रोजाना करें बाबा रामदेव के बताए योगासन, पेट की दिक्कतें होंगी दूर

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।