क्या आप भी वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए दिल्ली-NCR में ही कोई जगह ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो आप नोएडा में ही आपने साथी के साथ कॉफी डेट पर जा सकते हैं। यहां हम आपको नोएडा के 5 ऐसे कैफे बता रहे हैं, जहां आप न केवल उनके साथ शांति में सुकून भरे पल बिता पाएंगे, बल्कि इन कैफे का एंबिएंस और फूड भी आपको खूब पसंद आने वाला है। तो आइए एक नजर डालते हैं लिस्ट पर-

बिग येलो डोर नोएडा (Big Yellow Door Noida)

बिग योलो डोर कैफे नोएडा के सैक्टर 104 में स्थित है। आप यहां अपनी डेट प्लान कर सकते हैं। ये कैफे हफ्ते में 7 दिन दोपहर 12 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुलता है। वहीं, कॉफी के साथ-साथ यहां का खाना भी आपको खूब पसंद आने वाला है। ऐसे में अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए आप उन्हें इस बेहद खूबसूरत कैफे लेकर जा सकते हैं।

रोस्टरी कॉफी हाउस नोएडा (Roastery Coffee House)

अगर आप और आपका पार्टनर कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट रहने वाली है। रोस्टरी कॉफी हाउस में आपको कॉफी की कई वैराइटीज मिल जाएंगी, जिनका टेस्ट आपको बेहद पसंद आने वाला है। इसके अलावा यहां का इंटिरियर भी काफी सुंदर है। नोएडा के सेक्टर 144 में स्थित इस कैफे में आपको इनडोर और आउटडोर दोनों जगह बैठने के ऑप्शन मिल जाएंगे। भीड़-भाड़ से अलग इस कैफे में आप अच्छा समय बिता पाएंगे।

कैफीनेटेड कैफे (Caffeinated)

ये कैफे भी नोएडा के सेक्टर 144 में है और यहां भी आपको कॉफी की कई अलग-अलग वैराइटीज मिलने वाली हैं। इसके अलावा कैफीनेटेड कैफे में आप टेस्टी खाना भी खा सकते हैं। यहां के मैनू में आपको इटालियन, कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय, ओरिएंटल के साथ-साथ सुशी, डेसर्ट और इंडियन फूड भी मिल जाने वाला है। वहीं, अधिक कमाल की बात यह है कि ये कैफे काफी बजट फ्रेंडली भी है। ऐसे में आप वीकेंड पर कैफीनेटेड कैफे जा सकते हैं।

द हेवन (The Haven)

कॉफी डेट और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए आप द हेवन कैफे जा सकते हैं। ये जगह भी आपको खूब पसंद आने वाली है। आप यहां टेस्टी कॉफी और फूड के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ कई इंडोर गेम्स भी खेल सकते हैं। ऐसे मे इस वीकेंड आप नोएडा के सेक्टर 75 स्थित इस कैफे का रुख कर सकते हैं।

बीन ब्रउरी कैफे (The Bean Brewery)

इन सब से अलग नोएडा के सैक्टर 143 स्थित इस कैफे का एंबिएंस और फूड भी आपको पसंद आने वाला है। साथ ही ये जगह शहर के शोर-शराबे से हटकर है, ऐसे में आप यहां पहुंचर अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बीन ब्रउरी कैफे रोज सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुलता है। ऐसे में आप समय निकालकर वीकेंड पर यहां भी जा सकते हैं।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Freak Matching क्या है? लोगों को क्यों पसंद आ रहे हैं इस तरह के रिलेशनशिप, जानें इस डेटिंग ट्रेंड के बारे में सब कुछ