Ayodhya Ram Mandir Diwali: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार की दिवाली बेहद भव्य और दिव्य होगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी  तरह की तैयारियां शुरू कर दी है। विश्व में अलग पहचान बना चुके अयोध्या दीपोत्सव इस बार फिर से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार सरयू नदी के किनारे 25 लाख दीये जलाए जाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिवाली के मौके पर सरयू नदी के किनारे  घाटों पर 1100 लोग एक साथ आरती में शामिल होंगे। वहीं, दिवाली के दिन ड्रोन शो का भी आयोजन होगा।

फोटो: आदित्य मेहरोत्रा/ पल्लवी कुमारी

अयोध्या में 28 तारीख से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वहीं, इस दिन अयोध्या के सभी मंदिरों में दीये जलाए जाएंगे, जिसको लेकर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।

फोटो: आदित्य मेहरोत्रा/ पल्लवी कुमारी

मालूम हो कि दिवाली या दीपावली 2024 (Deepawali 2024 date) 31 अक्टूबर 2024 को है। दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है।

फोटो: आदित्य मेहरोत्रा/ पल्लवी कुमारी

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे घाटों पर 25 लाख दीये जालाए जाएंगे, जिसकी तैयारी की जा रही है।

फोटो: आदित्य मेहरोत्रा/ पल्लवी कुमारी

इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर समारोह में 10,000 लोग शामिल होंगे।

फोटो: आदित्य मेहरोत्रा/ पल्लवी कुमारी

अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर पिछले साल 51 घाटों पर दीप जलाए गए थे, लेकिन इस साल 55 घाटों पर दीप जलाने की योजना है।

फोटो: आदित्य मेहरोत्रा/ पल्लवी कुमारी