Best yoga for losing belly fat: आजकल बहुत सारी महिलाएं कमर और पेट के आसपास लटकती चर्बी से परेशान रहती हैं। ये न केवल देखने में बुरी लगती है बल्कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। वो न तो अपनी पसंद के कपड़े पहन पाती हैं और न ही कंफर्टेबल महसूस कर पाती हैं। कई महिलाएं जिंस या ड्रेस पहन भी लेती हैं तो ये चर्बी टायर की तरह साइड से दिखने लगती है। साइड बेली फैट को कम करना बहुत मुश्किल होता है। इसे हटाने के लिए न केवल आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। बल्कि नियमित एक्सरसाइज और योगासन करने चाहिए। इसके साथ ही पूरी नींद लेना और तनाव से दूर रहना भी जरूरी होता है। यहां हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रोजाना करने से आप धीरे-धीरे इस जिद्दी चर्बी को शरीर से हटा पाएंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में।

नौकासन (boat pose for side belly)

नौकासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछाकर सीधा बैठ जाएं।
अब पैरों को सामने की तरफ फैलाते हुए दोनों हाथों को पीछे ले जाएं।
रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें और गहरी सांस लें।
अब धीरे-धीरे छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
इसके बाद अपनी बांहों को पैरों की ओर ले जाएं।
धीरे-धीरे पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं।
इस दौरान आपको पेट पर प्रेशर फील हो सकता है।
थोड़ी देर आपको इस पोजिशन को होल्ड करना है।
इसके बाद आप ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।

चक्की चालासन (chakki chalasana for belly fat)

चक्की चालासन करने के लिए सबसे पहले पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाएं।
इसके बाद पैरों को एक-दूसरे से दूर फैलाएं। अब उंगलियों को इंटरलॉक करें।
बाजुओं को धीरे-धीरे आगे की तरफ लेकर आएं और सीधा करें।
उंगलियों को इंटरलॉक किए हुए ही बाजुओं को सर्कुलर मोशन में घुमाना है।
ऐसा करते हुए आपको थोड़ा झुकना है। ऐसा आपको दोनों साइड करना है।
पहले एक साइड 10-15 चक्कर लगाएं फिर दूसरी साइड इसे दोहराएं।
लास्ट में ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।