Poha recipe: सुबह के नाश्ते में अक्सर लोगों के घरों में पोहा बनाया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इसका स्वाद पसंद आता है। ये न केवल खाने में स्वाद लगता है बल्कि सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। बहुत सारे लोग तो इसे बच्चे के टिफिन में भी पैक करके दे देते हैं। लेकिन अगर आप पोहा खाते-खाते बोर हो गए हैं तो यहां हम आपके लिए 10 तरह से पोहा तैयार करने के आइडिया लेकर आए हैं। इससे न केवल आपके मुंह का जायका बदलेगा बल्कि इनका स्वाद चखकर बच्चे भी आपसे कहेंगे वाह मम्मी! आपके हाथों में तो सच में जादू है।

कोलाचे पोहा (Kolache Poha)

यह पोहा कोंकणी शैली से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इसे बनाने में नारियल का दूध, गुड़ और इमली का गूदा जैसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं।

पोहा मेदु वड़ा (Poha Medu Vada)

यूं तो वड़ा बनाने के लिए अमूमन उड़द दाल और चावल के मिश्रण का यूज किया जाता है। लेकिन इसकी बजाए आप नाश्ते में मैश किए हुए पोहा से कुरकुरे वड़े बना सकते हैं।

दोई चिरे (Doi Chire)

इसे बंगाली शैली से तैयार किया जाता है। इसे दही के साथ तैयार किया जाता है, इसलिए यह गर्मियों के नाश्ते के विकल्प के रूप में विशेष रूप से उपयुक्त है।

दडपे पोहा (Dadpe Poha)

महाराष्ट्रियन शैली से तैयार यह पोहा खाने में बेहद स्वाद होता है। यह पौष्टिक रेसिपी है। इसे बनाने में बहुत समय नहीं लगता है। यह पोहा बेहद जल्दी तैयार हो जाता है।

पोहा कटलेट (Poha Cutlet)

नाश्ते में आप पोहे के कटलेट भी बना सकते हैं। कुरकुरे वेज कटलेट न केवल बच्चों को पसंद आएंगे। बल्कि इन्हें एयर-फ्राई या पैन-फ्राई करके आप घर के किसी सदस्य को भी खिला सकती हैं।

कॉर्न पोहा (Corn Poha)

मीठे मकई के दानों का यूज करके आप पोहे में अनोखा क्रंच और स्वाद जोड़ सकती हैं। कॉर्न पोहा में आप प्याज और टमाटर मिलाना न भूलें।

तरी पोहा (Tari Poha)

नागपुर स्टाइल में आप सुबह तरी पोहा भी बना सकती हैं। यह पोहा और काले चने (काले छोले) से बनी मसालेदार करी का मिश्रण है।

मिक्स अंकुरित पोहा (Mixed Sprouts Poha)

अंकुरित बीन्स को शामिल करके आप मिक्स पोहा बना सकती हैं। इसे बनाते समय सामग्री के साथ मिलाने से पहले अंकुरित बीन्स को अच्छी तरह से उबालें।

कांदा बटाटा पोहा (Kanda Batata Poha)

ये पोहा अमूमन सभी के घरों में बनता है। कांदा (प्याज) और बटाटा (आलू) के साथ इसे बनया जाता है। यह क्लासिक पोहा कुछ ही मिनटों में तैयार हो सकता है।

इंदौरी पोहा (Indori Poha)

स्वादिष्ट नाश्ते के लिए आप सुबह इंदौरी पोहा चुनें। इसे सौंफ के बीज और मसाले के साथ तैयार किया जाता है। इसमें आप नमकीन भी मिला सकते हैं।