बेंगलुरु बुल्स ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 में रविवार को खेले गए इंटरजोन मैच में पुणेरी पल्टन को मात दी। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी कर पुणे को 24-20 से मात दी। अच्छे डिफेंस और रेडिंग के दम पर अच्छी शुरूआत करने वाली पुणे टीम को बेंगलुरु ने अच्छी टक्कर दी और एक समय पर स्कोर 4-4 से बराबरी पर कर लिया। इसके बाद दोनों टीमों का मुकाबला टक्कर का ही रहा। धर्मराज चेरालाथन की रेडिंग और अपने अच्छे डिफेंस से पुणे ने आगे बढ़ते हुए पहले हाफ तक बेंगलुरु पर 10-8 से बढ़त ले ली। दूसरे हाफ के बाद बेंगलुरु ने खेल पर पकड़ मजबूत करते हुए पुणे को कमजोर करना शुरू किया। अपने डिफेंडर कुलदीप सिंह और महेंद्र सिंह के शानदार प्रदर्शन से टीम ने अपनी लय बनाए रखी।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017 Live Score, Haryana Steelers vs Telugu Titans Match :
अजय कुमार और कप्तान रोहित के साथ सुनील जयपाल ने बेंगलुरु की रेडिंग की जिम्मेदारी संभाली और अंक हासिल करते हुए पुणे को 17-13 के अंतर से पीछे कर दिया। कप्तान दीपक कुमार किसी तरह अपनी टीम को आगे करने की कोशिश में लगे हुए थे। इसी कोशिश के परिणामस्वरूप पुणे ने अंतिम बचे सात मिनट में पुणे को 15-20 के स्कोर पर ला खड़ा किया। हालांकि, अब भी बेंगलुरु के पास पांच अंकों की बढ़त थी।
अगले दो मिनट में दोनों टीमों में से किसी के पास एक अंक भी नहीं आया। यहां अजय कुमार की रेड को असफल करते हुए पुणे ने एक अंक लिया। हालांकि, बेंगलुरु ने भी अपनी अच्छी कोशिश जारी रखी और पांच अंकों के अंतर को बरकरार रखते हुए पुणे को 22-16 से पीछे किया।
बेंगलुरु की टीम भले ही अच्छी रेड न मार पा रही हो, लेकिन अपने अच्छे डिफेंस से वह पुणे पर अपनी पकड़ को बनाए हुए थी। इसी मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए बेंगलुरु ने पुणे को पछाड़ा और पहले इंटरजोन मैच में 24-20 से जीत हासिल की।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Bengaluru Bulls vs Puneri Paltan Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”356″]
–बेंगलुरु बुल्स ने 24-20 से मैच जीता।
-बेंगलुरु के डिफेंस ने दीपक हुडा को दबोचा। पुणे 18, बेंगलुरु 24
-कुलदीप सिंह ने अपना हाई-5 पूरा किया। बेंगलुरु 23, पुणे 16
-प्रीतम छिल्लर ने दीपक हुडा को डैश आउट किया। बेंगलुरु 22, पुणे 16
-मैच खत्म होने में 5 मिनट बाकी। बेंगलुरु 20, पुणे 15
–दीपक हुडा ने महेंदर को आउट किया। पुणे के पास 5 अंक की लीड।
-बेंगलुरु के अजय कुमार ने बोनस लिया। बेंगलुरु 20, पुणे 14
-राजेश मोंडल रेड में टैकल। बेंगलुरु 19, पुणे 13
-रोहित कुमार ने रेड में अंक लिया। बेंगलुरु 18, पुणे 13
-पुणेरी पलटन ने टाइम आउट लिया।
-बेंगलुरु बुल्स के लिए कुलदीप सिंह ने 4 अंक लिए हैं।
-मैच के 30वें मिनट मं बेंगलुरु ने 4 अंक की लीड बनाई। पुणेरी 13, बेंगलुरु 17
-डू ऑर डाई रेड में रोहित ने पहला रेड अंक लिया। बेंगलुरु 14, पुणेरी 12
-मैच खत्म होने में 13 मिनट बाकी। मामला 12-12 की बराबरी पर।
-अजय कुमार की सफल रेड। पुणे 12, बेंगलुरु 11
-सुनील जयपाल ने रेड में अंक जुटाया। बेंगलुरु 9, पुणे 11
-दूसरा हाफ शुरू।
–रोहित कुमार को चेरानाथन ने दबोचा। पहले हाफ तक पुणेरी 10, बेंगलुरु 8
-सुनील जायसवाल चोटिल। मैच रोका गया। बेंगलुरु 8, पुणे 9
-डू ऑर डाई रेड में चेरानाथन ने अजय को डैश आउट किया। बेंगलुरु 7, पुणे 9
-डू ऑर डाई रेड में उमेश ने प्रीतम छिल्लर को आउट किया। बेंगलुरु 7, पुणे 8
-चेरानाथन ने रोहित कुमार को सुपर टैकल किया। बेंगलुरु 7, पुणे 7
-डू ऑर डाई रेड में राजेश मोंडल आउट। बेंगलुरु 7, पुणे 5
-पुणे ने अपना रिव्यू गंवा दिया है।
-अजय ने संदीप नरवाल को टो टच किया। बेंगलुरु 6, पुणे 5
–12वें मिनट तक मुकाबला 5-5 की बराबरी पर। मैच में डिफेंडर्स छाए हुए हैं।
-चेरानाथन ने रोहित को डबल नी होल्ड किया। बेंगलुरु 4, पुणे 5
-राजेश नरवाल ने अपनी पहली रेड में कोई अंक नहीं लिया।
-मोनू गोयत रेड में टैकल। मुकाबला 4-4 की बराबरी पर।
-अजय कुमार ने अपना पहला रेड अंक लिया। राजेश मोंडल आउट। बेंगलुरु 3, पुणे 4
-डू ऑर डाई रेड में राजेश मोंडल सुपर टैकल। बेंगलुरु को पहला अंक। बेंगलुरु 2, पुणे 4
-डू ऑर डाई रेड में गुरविंदर एंकल होल्ड में आउट। पुणे के पास 4 अंक की लीड।
-राजेश मोंडल ने सफल रेड में एक अंक जुटाया। पुणे 3, बेंगलुरु 0
-पुणेरी के डिफेंस में रवि कुमार ने रोहित को टैकल किया। बेंगलुरु 0, पुणे 2
-अजय कुमार को संदीप नरवाल ने दबोचा। पुणेरी ने मैच का पहला स्कोर जुटाया।
–पुणेरी ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
-प्रदीप नरवाल पुणेरी पलटन के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
-राहुल चौधरी आज के मैच में डिफेंस में भी अपना दमखम दिखाते दिखेंगे।
-बेंगलुरु बुल्स : L, L, L, L, L, L, W, T, L, L, W, W
-पुणेरी पलटन का अब तक का सफर : W, W, L, W, W,W, L, W, W
बेंगलुरु बुल्स :
रेडर – अजय कुमार, गुरविंदर सिंह, हरीक नाइक, रोहित, रोहित कुमार, सिनोथरन कनेशाराजाह, सुमित सिंह
डिफेंडर – कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप नरवाल, रविंदर पहल, सचिन कुमार
ऑलराउंडर – अमित, अंकित सांगवान, संजय श्रीनाथ, आशीष कुमार
पुणेरी पलटन :
रेडर – अक्षय जाधव, मोरे जीबी, राजेश मोंडल, रोहित कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, उमेश मात्रे
डिफेंडर – धर्मराज चेरालथन, गिरीश मारुती अर्नेक, मोहम्मद, जाइउर रहमान
ऑलराउंडर – रवि कुमार, संदीप नरवाल, ताकामुत्शु कोनो, दीपक निवास हुडा
