भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के दौरे पर नहीं गए हैं। उनका चयन जुलाई में श्रीलंका खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया गया है। चहल के साथ उनकी पत्नी युजवेंद्र चहल दौरे पर जा सकती हैं। इसके लिए दोनों को मुंबई में 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। धनश्री सोशल मीडिया पर अपने पति से भी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में वो जिंदगी के मतलब समझा रही हैं।
धनश्री ने जो तस्वीर लगाई है वह किसी समंदर किनारे की लग रही है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘‘आप या तो अपना जीवन तैयारी में लगाते हैं या आप अपना जीवन मरम्मत में लगाते हैं।’’ धनश्री के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर बड़ा इंफ्लुएंसर माना जाता है। धनश्री की इस तस्वीर को तीन लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
View this post on Instagram
फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ की एक्ट्रेस रीना अग्रवाल को ये तस्वीर काफी पसंद आई। उन्होंने कमेंट में ब्लू कलर के दिल वाले तीन इमोजी दिए। इस फिल्म में रीना के साथ मशहूर एक्टर राजकुमार राव, एक्ट्रेस श्रुति हासन, गौतम गुलाटी, गुलशन ग्रोवर, रंजीत और दर्शन जरीवाला भी थे। फिल्म 2017 में आई थी, लेकिन फ्लॉप रही थी। धनश्री और रीना इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करती हैं।
चहल इन दिनों अपने घर पर फैमिली के साथ हैं। उनके पिता-माता हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में दोनों ठीक हो गए। इसकी जानकारी हाल ही में उन्होंने दी थी। चहल कोरोना काल में लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु में कोविड मरीजों की मदद के लिए 2 लाख रुपए दान किए थे। इसके अलावा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अपील उन्होंने 95 हजार रुपए दान में दिए थे।