इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में बुधवार (30 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ हैट्रिक ली और इतिहास रच दिया। चेपक स्टेडियम में वह हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लक्ष्मीपति बालाजी ने 2008 में हैट्रिक ली थी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली बार किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली। 2023 के बाद पहली बार किसी गेंदबाज ने आईपीएल में हैट्रिक ली। इससे पहले गुजरात टाइटंस (GT) के लिए राशिद खान ने हैट्रिक ली थी।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ युजवेंद्र चहल शुरुआत में महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 2 ओवर में बगैर विकेट के 2 रन दिए थे। 18वें ओवर में सैम करन के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। ऐसे में धोनी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड देखते हुए श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल को गेंद दी। धोनी ने एक छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर बाउंड्री पर कैच हुए।
अमित मिश्रा और युवराज सिंह के क्लब में शामिल
धोनी के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर आए। हु्ड्डा ने पहली गेंद पर 2 रन बनाए। इसके बाद आउट हो गए। अगली गेंद पर अंशुल कंबोज बोल्ड हुए। इसके बाद नूर अहमद बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। ऐसे में चहल दूसरी बार हैट्रिक लेते हुए एक ही ओवर में दो बार 4 विकेट लेने वाले आईपीएल के पहले गेंदबाज बने। वह पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। वह आईपीएल में 1 से ज्यादा बार हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले अमित मिश्रा ने 3 और युवराज सिंह 2 बार हैट्रिक ले चुके हैं।
आईपीएल में एक ओवर में चार विकेट लेने वाले गेंदबाज
अमित मिश्रा- SRH बनाम PWI, पुणे, 2013।
युजवेंद्र चहल- RR बनाम KKR, ब्रेबोर्न, 2022।
आंद्रे रसेल- KKR बनाम GT, नवी मुंबई, 2022।
युजवेंद्र चहल- PBKS बनाम CSK, चेन्नई, 2025।
आईपीएल में 1 से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
अमित मिश्रा – 3 (2008, 2011 और 2013)।
युवराज सिंह- 2 (2009)।
युजवेंद्र चहल- 2 (2022, 2025)।
पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
2 – युवराज सिंह।
1 – अमित मिश्रा।
1 – सैम करन।
1 – युजवेंद्र चहल।
आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज | टीम | आउट हुए बल्लेबाज | खिलाफ | मैच की तारीख |
लक्ष्मीपति बालाजी | चेन्नई सुपर किंग्स | इरफान पठान<br>पीयूष चावला वीआरवी सिंह | पंजाब किंग्स | 10/05/2008 |
अमित मिश्रा | दिल्ली कैपिटल्स | रवि तेजा आरपी सिंह प्रज्ञान ओझा | डेक्कन चार्जर्स | 15/05/2008 |
मखाया एनटिनी | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉबिन उथप्पा मार्क बाउचर जैक कैलिस | कोलकाता नाइट राइडर्स | 18/05/2008 |
युवराज सिंह | पंजाब किंग्स | रॉबिन उथप्पा मार्क बाउचर जैक कैलिस | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 01/05/2009 |
रोहित शर्मा | डेक्कन चार्जर्स | अभिषेक नायर हरभजन सिंह जेपी डुमिनी | मुंबई इंडियंस | 06/05/2009 |
युवराज सिंह | पंजाब किंग्स | हर्षल गिब्स एंड्रयू साइमंड्स वेणुगोपाल राव | डेक्कन चार्जर्स | 17/05/2009 |
प्रवीण कुमार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | डेमियन मार्टिन सुमित नरवाल पारस डोगरा | राजस्थान रॉयल्स | 18/03/2010 |
अमित मिश्रा | डेक्कन चार्जर्स | रयान मैक्लेरेन मनदीप सिंह आरजे हैरिस | पंजाब किंग्स | 21/05/2011 |
अजीत चंदीला | राजस्थान रॉयल्स | जेसी राइडर सौरव गांगुली रॉबिन उथप्पा | पुणे वारियर्स | 13/05/2012 |
सुनील नरेन | कोलकाता नाइट राइडर्स | डेविड हसी अजहर महमूद गुरकीरत सिंह | पंजाब किंग्स | 16/04/2013 |
अमित मिश्रा | सनराइजर्स हैदराबाद | भुवनेश्वर कुमार आर शर्मा अशोक डिंडा | पुणे वारियर्स | 17/04/2013 |
प्रवीण तांबे | राजस्थान रॉयल्स | मनोज पांडे यूसुफ पठान रेयान टेन डोएशे | कोलकाता नाइट राइडर्स | 05/05/2014 |
शेन वॉटसन | राजस्थान रॉयल्स | शिखर धवन मोइजेस हेनरिक्स केवी शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | 08/05/2014 |
अक्षर पटेल | पंजाब किंग्स | ड्वेन ब्रावो रविंद्र जडेजा दिनेश कार्तिक | गुजरात लायंस | 01/05/2016 |
एंड्रयू टाई | गुजरात लायंस | अंकित शर्मा मनोज तिवारी शार्दुल ठाकुर | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | 14/04/2017 |
सैमुएल बद्री | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | पार्थिव पटेल मिचेल मैक्लेनाघन रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस | 14/04/2017 |
जयदेव उनादकट | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | बिपुल शर्मा राशिद खान भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 06/05/2017 |
सैम करन | पंजाब किंग्स | हर्षल पटेल के रबाडा संदिप लामिछाने | दिल्ली कैपिटल्स | 01/04/2019 |
श्रेयस गोपाल | राजस्थान रॉयल्स | विराट कोहली एबी डिविलियर्स मार्कल स्टोइनिस | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 30/04/2019 |
हर्षल पटेल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | हार्दिक पंड्या कायरन पोलार्ड राहुल चाहर | मुंबई इंडियंस | 26/09/2021 |
युजवेंद्र चहल | राजस्थान रॉयल्स | श्रेयस अय्यर शिवम मावी पैट कमिंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | 18/04/2022 |
राशिद खान | गुजरात टाइटंस | आंद्रे रसेल सुनील नरेन शार्दुल ठाकुर | कोलकाता नाइट राइडर्स | 09/04/2023 |
युजवेंद्र् चहल | पंजााब किंग्स | दीपक हुड्डा अंशुल कंबोज नूर अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 30/4/2025 |