साल 2023 ने क्रिकेट फैंस को कई ऐसे लम्हें दिया जिन्हें वह आने वाले कई सालों तक नहीं भूलेंगे। चाहे आईपीएल हो या वर्ल्ड कप, महिला क्रिकेट हो या पुरुष क्रिकेट, यह साल यादगार रहा। जहां एक ओर रिंकू सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों ने छाप छोड़ी वहीं रविंद्र जडेजा और ग्लेन मैक्सवेल ने दिग्गजों ने खुद को फिर साबित कर दिया।
महिला टीम की ऐतिहासिक जीत
महिला क्रिकेट के लिए यह भी साल उपलब्धियों भर रहा। भारत ने साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया को मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका था टेस्ट फॉर्मेट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 219 रन और दूसरी पारी में 261 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 406 रन और दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके अलावा भारत ने इंग्लैंड को अपने घर में टेस्ट में पहली बार मात दी।
रिंकू सिंह के पांच छक्के
कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह इस साल आईपीएल में छा गए। उन्होंने हार्दिक पंड्या की कप्तानी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर की आखिरी पांच गेंदों पर छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी थी। रिंकू ने यह 5 छक्के गुजरात टाइटन्स के युवा गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ लगाए। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में 228.57 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान रिंकू सिंह ने 1 चौका और 6 छक्के की मदद से अपनी टीम को मैच की आखिरी गेंद पर एक रोमांचक जीत दिलाई।
धोनी ने रविंद्र जडेजा को गोद में उठाया
इस साल आईपीएल का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने यह खिताब अपने नाम किया। इस रोमांचक मैच में रविंद्र जडेजा ने आखिरी 2 गेंद पर 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। रन बनाते ही वह धोनी की ओर दौड़े जिन्होंने उन्हें गोद में उठा लिया। धोनी की आंखें नम थीं। पहली बार फैंस ने धोनी को इतना भावुक देखा और दोनों का यह प्यार छा गया।
ग्लेन मैक्सवेल का दोहरा शतक
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाकर ऐसी पारी खेली की विरोधी भी तारीफ करने को मजबूर हो गए। अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया पिछड़ रही थी। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को नाबाद 201 रन की पारी खेल कर मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ 170 गेंद में नाबाद 202 रन की साझेदारी निभाई और अपनी टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी। मैक्सवेल इस दौरान बहुत दर्द में थे। मैच की स्थिति को देखते हुए किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। मैक्सवेल 128 गेंद में 201 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 157.03 का रहा।
विराट कोहली का पांचवां वनडे शतक
भारत ने वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने अपने करियर का 50वां वनडे शतक लगाया। उन्होंने इस शतक के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। इस पारी के बाद उन्होंने सजदा करके सचिन की ओर देखकर उनका सजदा किया। वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद सचिन ने विराट की सफलता का जश्न मनाया।
मोहम्मद शमी का कमबैक
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए यह साल बहुत खास रहा। वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में बाहर रहने के बाद जैसे ही उनकी एंट्री हुई उन्होंने तहलका मचा दिया। शमी टीम की पहली पसंद नहीं थे और हार्दिक पंड्या के आउट के के आने के बाद उन्हें मौका मिला। उन्होंने सात मैचों में 24 विकेट लिए। उनके इस कमबैक की जमकर तारीफ हुई थी।