KL Rahul in 2022: केएल राहुल (KL Rahul) का साल 2022 अच्छा नहीं गुजरा। इस साल केएल राहुल (KL Rahul) चोट से भी परेशान रहे। केएल राहुल (KL Rahul) साल 2022 के अंत में बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तानी करते हुए 2-0 से जीत हासिल की लेकिन बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके। केएल राहुल (KL Rahul) ने इस साल ने 30 मैच खेलें और 25.68 के औसत से 822 रन बनाए। इस साल उनके बल्ले से एक शतक भी नहीं निकला। अब 2023 में शादी में बाद क्या केएल राहुल (KL Rahul) की किस्मत बदल जाएगी।

जनवरी में हो सकती है शादी (Marriage can happen in January)

केएल राहुल को शादी के चलते 2023 के शुरुआत में होने वाली सीरीज में नहीं चुना जाएगा। केएल राहुल ने इसके लिए बोर्ड से पहले ही छुट्टी मांग ली थी। जिसके बाद अब उनकी छुट्टी स्वीकार कर ली गई है। हालांकि केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी जनवरी में होनी है। लेकिन अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। श्रीलंका का भारत 18 जनवरी तक ही है। ऐसे में उम्मीद जाताई जा रही है कि शादी इसी दौरान हो।

क्या शादी के बाद बदलेगी किस्मत? (After marriage luck will change?)

केएल राहुल के साल 2022 को जल्दी भूलकर 2023 में जाना चाहेंगे। 2023 में शादी भी होनी है। अगर ऐसा होता है तो 2023 राहुल के लिए अच्छा ही होगा। श्रीलंका के भारत दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा करेगी। जिसमें चार खेलने हैं। ऐसे में केएल राहुल को कुछ समय अपने खास लोगों के साथ बिताने को मिलेगा। जिसके बाद वो टीम के साथ जुड़ेंगे को एक अलग एनर्जी के साथ जुडेंगे। जो भारतीय टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।

साल 2022 में केएल राहुल की कप्तानी (KL Rahul’s captaincy in the year 2022)

अगर इस साल केएल राहुल की कप्तानी की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल में अपने टीम के सेमीफाइनल में पहुंचाया। इस साल की शुरुआत में केएल की कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अंत में जब भी केएल राहुल ने कप्तानी की भारतीय टीम को जीत हासिल हुआ। कप्तानी के मामले में केएल राहुल का मिला जुला साल रहा।

साल 2022 में केएल राहुल का टेस्ट में प्रदर्शन (KL Rahul in Test in 2022)

केएल राहुल ने साल 2022 में 4 मैचों की 8 टेस्ट पारियों में 17.12 की औसत से 137 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 50 रन रहा। साल 2021 में उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 46.10 की औसत से 461 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा था। 129 उनका सर्वोच्च स्कोर था।

साल 2022 में वनडे और टी20 में केएल राहुल का प्रदर्शन (KL Rahul in ODIs and T20 in 2022)

केएल राहुल (KL Rahul) ने साल 2022 में 10 वनडे मैचों की 9 पारियों में 27.88 की औसत से 251 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 73 रन रहा। इससे पहले साल 2017 और 2018 में भी वह वनडे क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए थे। टी20 क्रिकेट की बात करें तो केएल राहुल का प्रदर्शन थोड़ा अच्छा रहा। उन्होंने साल 2022 में 16 मैच की 16 पारियों में 28.93 की औसत और 126.53 के स्ट्राइक रेट से 434 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े।