सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का सुपर लीग राउंड जारी है। सुपर लीग ग्रुप बी के मुकाबले में रविवार को मुंबई ने हरियाणा को मात दी। इस मैच में मुंबई की टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया। सबसे बड़ा लक्ष्य भी इस सीजन ही झारखंड ने 236 रन बनाकर पंजाब के खिलाफ हासिल किया था। यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली, जबकि सरफराज खान ने 25 गेंद पर 64 रन ठोक दिए।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे सफल चेज
- झारखंड- 236 बनाम पंजाब, 2025
मुंबई- 235 बनाम हरियाणा, 2025 - मुंबई- 230 बनाम आंध्र प्रदेश, 2024
- असम- 230 बनाम हिमाचल प्रदेश, 2023
- पुडुचेरी- 227 बनाम आंध्र प्रदेश, 2021
क्या रहा इस मैच का हाल?
सुपर लीग के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 9 विकेट से हारने के बाद हरियाणा के खिलाफ मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, पहले गेंदबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई और हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 234 रन बनाए। अंकित कुमार ने 89 और निशांत सिंधू ने नाबाद 63 रन बनाए। साइराज पाटिल ने मुंबई के लिए दो विकेट लिए।
यशस्वी जायसवाल का तूफानी शतक
जवाब में मुंबई की शुरुआत बेहद शानदार रही और यशस्वी जायसवाल ने खेली 50 गेंद पर 101 रन की ताबड़तोड़ पारी। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया। 3.1 ओवर में 53 रन की ओपनिंग की साझेदारी हुई और अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बललेबाजी के लिए सरफराज आए और उन्होंने यशस्वी का साथ निभाया।
IND vs SA 3rd T20I Playing 11: संजू सैमसन की एंट्री,कौन होगा बाहर? दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सरफराज खान की आतिशी बल्लेबाजी
सरफराज खान ने 25 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। उन्होंने 250 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 88 रन जोड़े। यशस्वी 18वें ओवर तक एक छोर पर टिके रहे और देखते ही देखते मुंबई के 6 विकेट गिर गए। आखिरी में अथर्व अंकोलेकर ने एक छक्का और एक चौका लगाकर 2 गेंद पर 100 रन बनाए और टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी।
