बांग्लादेश ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शनिवार, 2 दिसंबर को न्यूजीलैंड को 150 रन से हरा दिया। इसके साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 की रैंकिंग (WTC Ranking) में बदलाव हुआ। बांग्लादेश इस जीत से रैंकिंग में भारत से आगे निकल गया। पाकिस्तान नंबर-1 पर काबिज है। न्यूजीलैंड समेत 3 टीमें हैं जिनका खाता अभी तक नहीं खुला है। साउथ अफ्रीका इस डब्ल्यूटीसी साइकल में अभी तक एक भी मैच नहीं खेली है।

पाकिस्तान शीर्ष पर

पाकिस्तान इस डब्ल्यूटीसी साइकल में अभी तक 1 सीरीज खेला है। 2 मैच जीतकर 24 प्वाइंट्स और 100 पर्सेंट के साथ शीर्ष पर है। बांग्लादेश पहली सीरीज खेल रहा है। 1 मैच जीता है और 12 प्वांइट्स और 100 पर्सेंट के साथ दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम 1 सीरीज खेली है। 1 मैच जीती है और 1 मैच ड्रॉ रहा है। 16 प्वाइंट्स और 66.67 पर्सेंट के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत दोनों बार फाइनल खेला है, लेकिन टेस्ट मेस उठाने से वंचित रहा है।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुला

पिछली बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अभी तक 1 सीरीज खेला है। 18 प्वाइंट्स और 30 पर्सेंट के साथ चौथे नंबर पर है। कंगारू टीम 2 मैच जीती है और 2 हारी है। 1 मैच ड्रॉ रहा है। स्लो ओवर के कारण टीम के 10 अंक कटे भी हैं। वेस्टइंडीज के 4 प्वाइट्स और 16.67 पर्सेंट हैं। इंग्लैंड के 15 पर्सेंट और 9 प्वाइंट्स हैं। स्लो ओवर्स के कारण 19 अंक कटे हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुला है। श्रीलंका 2 और कीवी टीम पहला सीरीज खेल रही है।

WTC Ranking 2023-25| bangladesh | pakistan

डब्ल्यूटीसी का तीसरा साइकल

साउथ अफ्रीका के अलावा अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें अभी तक एक भी सीरीज नहीं खेली हैं। डब्ल्यूटीसी का तीसरा साइकल जून 2023 में शुरू हुआ और जून 2025 में यह खत्म होगा। 9 टीमें इसका हिस्सा हैं। सभी 6-6 सीरीज खेलेंगी। टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल होगा। न्यूजीलैंड 2021 और ऑस्ट्रेलिया 2023 में चैंपियन बना था। दोनों ने भारत को हराया।