वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इस साल जून में खेला जाएगा। फाइनल को छोड़कर डब्ल्यूटीसी के सभी मुकाबले हो चुके हैं। फाइनल के लिए दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में फाइनल मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने बीते दोनों सीजन के फाइनल खेले, लेकिन इस बार टिकट नहीं कटा पाई। भारत को पहले सीजन में न्यूजीलैंड और दूसरे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

भारत फाइनल के लिए नहीं कर पाया क्वालिफाई

भारत इस बार तीसरे स्थान पर रहा। उसका पॉइंट पर्सेंटेज केवल 50 का रहा। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज सीरीज अभियान की शुरुआत की। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराई। इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने घरेलू मैदान पर जीत हासिल की और अंकतालिका के टॉप बना रहा। भारत के पास न्यूजीलैंड को घर पर हराकर फाइनल की राह आसान करने का मौका था। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इस कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी काफी अहम हो गई थी। भारत 1-3 से सीरीज हारा और फाइनल की रेस से बाहर हो गया।

भारत के इन 3 खिलाड़ियों का रहा जलवा

इस सीजन में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जलवा रहा। वह सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे। उनके अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी इस सीजन में अपना नाम बनाया। क्रिकेट से संन्यास ले चुके अश्विन का प्रदर्शन भी शानदार रहा।

WTC 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीविकेटऔसतबेस्ट प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह (भारत)7715.096/45
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)7324.546/91
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)7227.276/48
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)66246/65
रविचंद्रन अश्विन (भारत)6324.557/71

WTC 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीरनऔसतसर्वोच्च स्कोर
जो रूट (इंग्लैंड)196854.66262
यशस्वी जायसवाल (भारत)179852.88214*
बेन डकेट (इंग्लैंड)147036.75153
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)146350.44317
उस्मान ख्वाजा142241.82232

WTC 2025 में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीप्रदर्शनविपक्षीइकोनमी
नौमान अली (पाकिस्तान)8/46इंग्लैंड2.78
मार्को यानसेन (साउथ अफ्रीका)7/13श्रीलंका1.9
जोमेल वारिकन7/32पाकिस्तान1.77
गस एटकिंसन (इंग्लैंड)7/45वेस्टइंडीज3.75
मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)7/53भारत2.71

WTC 2025 में एक पारी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीरनविपक्षीस्ट्राइक रेट
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)317बनाम पाकिस्तान</td>98.44
जो रूट (इंग्लैंड)262बनाम पाकिस्तान69.86
रियान रिकलटन (साउथ अफ्रीका)259बनाम पाकिस्तान75.51
रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)240बनाम साउथ अफ्रीका65.57
उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)232बनाम श्रीलंका65.9

सभी मैच के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका

पोजिशनटीममैचजीतेहारेड्रॉबेनतीजाअंकPCT (पर्सेंटाइल)
1साउथ अफ्रीका12831010069.44
2ऑस्ट्रेलिया191342015467.54
3भारत19982011450
4न्यूजीलैंड1477008148.21
5इंग्लैंड2211101011443.18
6श्रीलंका1358006038.46
7बांग्लादेश1248004531.25
8वेस्टइंडीज1338204428.21
9पाकिस्तान1459004727.98