क्रिकेट की दुनिया में ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। यह न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि देश के लिए गौरव का क्षण भी होता है। इस मामले में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 9-9 ICC फाइनल्स खेले हैं। वहीं आज, 11 जुन को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में उतरकर अपने देश के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग की बराबरी करने जा रहे हैं। स्मिथ आज अपना 6वां ICC फाइनल खेलेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है।

ICC फाइनल्स में सबसे ज्यादा भागीदारी

ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में सबसे ज्यादा बार खेलने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम है। दोनों ने 9-9 फाइनल्स में हिस्सा लिया है। उनके बाद भारत के ही रविंद्र जडेजा का नाम आता है, जिन्होंने 8 ICC फाइनल्स खेले हैं। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह 7 फाइनल्स के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

WTC Final: लॉर्ड्स में 113 साल बाद ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत,पैट कमिंस के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने, और अब स्टीव स्मिथ 6-6 ICC फाइनल्स के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। स्मिथ आज WTC फाइनल में खेलकर पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

रोहित और कोहली का दबदबा

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 9 ICC फाइनल्स में हिस्सा लेकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इन दोनों ने न केवल भारत को कई यादगार जीत दिलाई हैं, बल्कि बड़े मैचों में अपनी निरंतरता से प्रशंसकों का दिल भी जीता है। चाहे वह वनडे विश्व कप हो, टी20 विश्व कप हो, या फिर चैंपियंस ट्रॉफी, रोहित और कोहली ने हर बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।