वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के लिए टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं। 7 जून से 12 जून के बीच यह महामुकाबला इंग्लैंड के लंदन में द ओवल में खेला जाएगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल दूसरी बार हो रहा है और भारत लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगा। साल 2021 में पहली बार खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था। अब टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा स्टीव स्मिथ हो सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में औसत 65.06 का है ही ओवल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रिकॉर्ड है। यहां उनका औसत 97.75। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह खास बल्ले से बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। बल्ले के किनारे कांटे जैसा कुछ लगा दिखाई दे रहा है। बता दें कि स्मिथ हाल ही में समाप्त इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में हिस्सा नहीं थे। वह काउंटी क्रिकेट में खेल रहे थे। टीम इंडिया से स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की अगुआई में ससेक्स खेल रहे थे।
स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 2013 से 2023 के बीच 18 मैच की 35 पारियों में 65.06 के औत से 1887 रन बनाए हैं। उन्होंने 8 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि, इस साल की शुरुआत में भारत में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। वह 4 मैचों की 7 पारियों में एक अर्धशतक नहीं जड़ पाए।
स्टीव स्मिथ का ओवल में रिकॉर्ड
हालांकि, भारत और इंग्लैंड की परिस्थितियों में काफी अंतर होगा। स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के द ओवल में 2013 से 2019 के बीच 3 टेस्ट मैच की 5 पारियों में 97.75 के औसत से 391 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। उनका बेस्ट स्कोर 143 है। वह एक पारी में नॉट आउट भी रहे हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली बार न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट मैच खेलेंगे।