वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल 2025 में 17 टेस्ट बचे हैं। ऐसे में शीर्ष दो में बने रहने की होड़ तेज हो गई है। पिछली 2 बार की साइकल के मुकाबले इस बार कंपटीशन देखने को मिल रहा है। अभी तक यह साफ नहीं है कि कौन सी दो टीमें लॉर्डर्स में डब्ल्यूटीसी का तीसरा फाइनल खेलेंगी। ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में हराकर भारतीय टीम शीर्ष पर है। उसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के पास लंदन का टिकट कटाने का मौका है।
आइए जानते हैं डब्ल्यूटीसी 2025 के फाइनल का समीकरण
भारत (4 टेस्ट बाकी)
भारत वर्तमान में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया पर 295 रनों से शानदार जीत के बाद 61.11 पीसीटी के साथ डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया की पीसीटी 62.5 से गिरकर 57.69 हो गया। भारत अपने दम पर फाइनल में पहुंचने के लिए शेष चार मैचों में से एक में भी हारना मना। ऑस्ट्रेलिया में पांच जीतने पर भारत के 158 अंक और 69.29 पीसीटी हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया (6 टेस्ट बाकी)
ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा मैच बचे हैं और उसके पास डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने का एक अच्छा मौका है। हालांकि, भारत से हार ने उसकी परेशानी बढ़ा दी है। अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर हुए बिना क्वालिफाई करने के लिए उसे अपने बचे हुए छह में से पांच मैच जीतने होंगे, ताकि वो साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से आगे रह सकें, भले ही अन्य दो टीमें अपने सभी मैच जीत लें।
न्यूजीलैंड (3 टेस्ट बाकी)
न्यूजीलैंड के साथ समस्या यह है कि भारत के खिलाफ अपनी अप्रत्याशित जीत से पहले टीम कभी प्रतिस्पर्धा में नहीं रही। हालांकि, इसके बावजूद अगर वो घरेलू सीरीज में इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करने में कामयाब होती है, तो उसके 64.29 पीसीटी होंगे। इसके बाद भी फाइनल में उसकी जगह पक्की नहीं होगी, क्योंकि साउथ अफ्रीका 69.44 पीसीटी तर पहुंच सकता है। अगर ऑस्ट्रेलिया अपने अगले पांच मैच जीत भी जाता है तो भी न्यूजीलैंड बाहर हो जाएगा।
श्रीलंका (4 टेस्ट बाकी)
श्रीलंका वर्तमान में साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच खेल रही है। उसके पास भी अपने हालिया प्रदर्शन के बाद फाइनल में जगह बनाने का एक मजबूत मौका है। चार टेस्ट मैच बाकि होने के साथ 55.56 अंक प्रतिशत के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है।
साउथ अफ्रीका (4 टेस्ट बाकी)
साउथ अफ्रीका को डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच और घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ अपने शेष दो टेस्ट मैच जीतना अनिवार्य है। इससे उसका अंक प्रतिशत 69.11% हो जाएगा, जिसे केवल ऑस्ट्रेलिया ही साइकल के अंत तक पार कर सकता है। दूसरी ओर, यदि एक मैच ड्रॉ और तीन जीतने पर भी साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 63.89% हो जाएगा। तीन जीत और एक हार से उसका 61.11 पीसीटी होगा , जिसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका में से दो पार कर सकते हैं।
डब्ल्यूटीसी 2025 का पॉइंट टेबल
पॉजिशन | टीम | मैच | अधिकतम पॉइंट्स | पॉइंट्स | पर्सेंटाइल | |||
खेले गए मैच | जीत | हार | ||||||
1 | भारत | 15 | 9 | 5 | 1 | 180 | 110 | 61.11 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 13 | 8 | 4 | 1 | 156 | 90 | 57.69 |
3 | श्रीलंका | 9 | 5 | 4 | 0 | 108 | 60 | 55.56 |
4 | न्यूजीलैंड | 11 | 6 | 5 | 0 | 132 | 72 | 54.54 |
5 | साउथ अफ्रीका | 8 | 4 | 3 | 1 | 96 | 52 | 54.16 |
6 | इंग्लैंड | 19 | 9 | 9 | 1 | 228 | 93 | 40.79 |
7 | पाकिस्तान | 10 | 4 | 6 | 0 | 120 | 40 | 33.33 |
8 | बांग्लादेश | 10 | 3 | 7 | 0 | 120 | 33 | 27.5 |
9 | वेस्टइंडीज | 9 | 1 | 6 | 0 | 108 | 20 | 18.52 |
साउथ अफ्रीका-श्रीलंका टेस्ट मैच
डरबन में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमें आउट हो गईं। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 191 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 42 रन पर आउट हुई। खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें।