वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकल में 15 मैच बाकी हैं, लेकिन अबतक यह साफ नहीं है कि कौन सी 2 टीमें लॉर्ड्स में जून 2025 में फाइनल खेलेंगी। भारत,साउथ अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस जारी है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के बाद मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में से दो टीमें के डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने की संभावना ज्यादा है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें अब काफी हद तक दूसरी टीमों पर निर्भर हैं।
यहां समझें WTC फाइनल की रेस का पूरा गणित
भारत – भारत 61.11 पीसीटी के साथ शीर्ष पर है। उसे इस साइकल में 4 और मैच खेलने हैं। सभी मैच जीतने पर 69.29 पीसीटी हो सकता है। 1 मैच ड्रॉ और 3 मैच जीतने पर पीसीटी 65.79 हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करती तो उसके 64.29 पीसीटी होते, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता।
साउथ अफ्रीका- साउथ अफ्रीका के 59.25 पीसीटी हैं। उसके 3 मैच बाकी हैं। तीनों मैच जीतने पर 69.44 पीसीटी हो सकता है। यह क्वालिफिकेशन के काफी होगा क्योंकि केवल ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी इससे ज्यादा हो सकता है। 2 जीत और 1 ड्रॉ से साउथ अफ्रीका का पीसीटी 63.89 होगा। 2 जीत और 1 हार से पीसीटी 61.11 होगा।
ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलिया का 57.69 पीसीटी है। उसे इस साइकल में 6 और मैच खेलने हैं। 6 में से 6 मैच जीतने पर उसका 71.05 पीसीटी होगा। डिफेंडिंग चैंपियंस 5 मैच जीतते हैं तो 64.29 पीसीटी हो सकता है। ऐसा होने पर केवल साउथ अफ्रीका ही उससे आगे रह सकता है। अगर भारत बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 3-2 से जीतता है, तो भी ऑस्ट्रेलिया उससे आगे रह सकता है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीत ले। ऐसा होने पर ऑस्ट्रेलिया 60.53 पीसीटी होगा, जो उस स्थिति में भारत के 58.77 पीसीटी से थोड़ा ज्यादा है।
श्रीलंका – साउथ अफ्रीका से पहले टेस्ट में हार ने काम मुश्किल कर दिया है। श्रीलंका का 50 पीसीटी है। उसे 3 और मैच खेलना है। तीनों मैच जीतने पर उसका 61.54 पीसीटी होगा। ऐसे में टीम रेस में बनी रहेगी, लेकिन अपने दम पर क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। भारत -ऑस्ट्रेलिया में से एक और साउथ अफ्रीका उससे आगे रह सकती है। 61.54 पीसीटी तक पहुंचने के लिए श्रीलंका को साउथ अफ्रीका को 1 और ऑस्ट्रेलिया को 2 मैच में हराना होगा, जो आसान नहीं है। श्रीलंका की टीम रेस में बनी रहेगी या नहीं 9 दिसंबर तक साफ हो जाएगा।
न्यूजीलैंड – इंग्लैड से पहले टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड की राह कठिन हो गई है। न्यूजीलैंड के 2 मैच और बाकी हैं। दोनों मैच जीतने पर उसका 57.14 पीसीटी होगा, जो शायद ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त हो। कीवी टीम कम से कम अपने दम पर तो डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं पहुंच सकती।
डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल
स्थान | टीम | मैच | अंक कटे | कुल अंक | प्राप्तांक | पीसीटी | |||
खेले | जीते | हारे | ड्रॉ | ||||||
1 | भारत | 15 | 9 | 5 | 1 | 2 | 180 | 110 | 61.11 |
2 | दक्षिण अफ़्रीका | 9 | 5 | 3 | 1 | 0 | 108 | 64 | 59.25 |
3 | ऑस्ट्रेलिया | 13 | 8 | 4 | 1 | 10 | 156 | 90 | 57.69 |
4 | न्यूजीलैंड | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 132 | 72 | 50 |
5 | श्रीलंका | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 120 | 60 | 50 |
6 | इंगलैंड | 19 | 9 | 9 | 1 | 19 | 228 | 93 | 40.79 |
7 | पाकिस्तान | 10 | 4 | 6 | 0 | 8 | 120 | 40 | 33.33 |
8 | बांग्लादेश | 10 | 3 | 7 | 0 | 3 | 120 | 33 | 27.5 |
9 | वेस्टइंडीज | 9 | 1 | 6 | 2 | 0 | 108 | 20 | 18.52 |
जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (1 दिसंबर) को इंग्लैंड ने केवल 12.2 ओवर में 104 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया। टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 100 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान जो रूट ने 15 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए। इसके साथ ही चौथी पारी में उनके सबसे ज्यादा रन हो गए। सचिन तेंदुलकर से वह आगे निकल गए। (पूरी खबर पढ़ें)