वूमेन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मुंबई में नीलामी की गई और इस नीलामी में मुंबई ने 5 खिलाड़ियों को खरीदा। मुंबई की टीम ने अगले सीजन से पहले 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया था और इस बार की नीलामी में इस टीम ने 5 खिलाड़ियों को खरीदकर अपने दल को 18 सदस्यीय कर लिया।
मुंबई की टीम ने 2023 सीजन के लिए भी 18 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था और इस बार भी उनका दल इतनी ही खिलाड़ियों का रहा। इस सीजन में मुंबई ने साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को सबसे ज्यादा महंगे दाम पर खरीदा। पिछले सीजन की चैंपियन टीम ने इस नीलामी में ज्यादा फोकस अनकैप्ड खिलाड़ियों पर किया और पांच में से चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदा। मुंबई के पास अब पर्स में 45 लाख रुपये बचे।
मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को खरीदा
मुंबई की टीम इस नीलामी में जब उतरी थी तब उनके पर्स में 2.1 करोड़ रुपये थे और उन्होंने बेहद सधे अंदाज में खिलाड़ियों का चयन करते हुए अपने दम पर 5 खिलाड़ियों को शामिल किया। इस टीम ने सबसे महंगे दाम पर साउथ अफ्रीका की 35 वर्षीय तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को खरीदा और उनके लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए।
मुंबई ने संजीवन संजना को 15 लाख जबकि फातिमा जाफर को उनके बेस प्राइस 10 लाख रूपये में खरीदने में सफलता हासिल की। इनके अलावा मुंबई की टीम ने अमनदीप कौर और कृतिना बालकृष्णन को भी 10 लाख की बेस प्राइस पर खरीद लिया।
इस सीजन में खरीदे गए खिलाड़ी
शबनीम इस्माइल – एक करोड़ 20 लाख
संजीवन संजना- 15 लाख
फातिमा जाफर- 10 लाख
अमनदीप कौर- 10 लाख
कृतिना बालकृष्णन- 10 लाख
WPL 2024 में मुंबई इंडियंस के विदेशी खिलाड़ी
- हेले मैथ्यूज
- अमेलिया केर
- छोले ट्रायोन
शबनीम इस्माइल - नेट साइवर
- इसाबेल वोंग
मुंबई इंडियंस की 18 सदस्यीय टीम
अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, अमनदीप कौर, सनजीवन संजना, फातिमा जाफर, कृतिना बालकृष्णन।