महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन की शुरुआत काफी जबरदस्त रही। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया की युवा खिलाड़ी फीबी लिचफील्ड का नाम जिसे लेकर बिडिंग वार शुरू हुई। आखिरकार गुजरात जायंट्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई को अपने साथ जोड़ा। लिचफील्ड को इस टीम में साथी खिलाड़ी बेथ मूनी का साथ मिलेगा जो कि इस टीम की कप्तान हैं। लिचफील्ड ने भले ही बहुत ज्यादा मुकाबले न खेले हो लेकिन उन्होंने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है।

लिचफील्ड के लिए सबसे पहले गुजरात जायंट्स ने ही बोली लगाई। इसके बाद यूपी वॉरियर्स ने भी रेस में आ गई। दोनों लगातार बोली लगाते रहे और कीमत 30 लाख से 90 लाख पहुंच गए। वॉरियर्स ने इसके बाद बोली लगाने में समय लिया और 95 लाख रुपए लेकिन गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ की बोली लगाकर लिचफील्ड को अपने साथ जोड़ा।

टी20 में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

लिचफील्ड ने अपनी शानदार टाइमिंग और टेकनीक के कारण पहचान बनाई है। इस साल ऑक्टूबर में उन्होंने 18 गेंदों में महिला टी20 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। उन्होंने न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन की बराबरी की थी।

द हंड्रेड में भी किया कमाल

द हंड्रेड लीग में उन्होंने नॉदर्थ सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए 132.85 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए थे। अपने वनडे डेब्यू पर भी उन्होंने 92 गेंदो में 78 रनों की पारी खेली थी।

लिचफील्ड के अलावा उनकी साथी खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड पर भी दो करोड़ रुपए की बड़ी बोली लगी। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा जॉर्जिया वारेहम को आरसीबी ने 40 लाख, डेनियाल व्याट को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख और मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपए खरीदा।