WPL 2026 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के अब पांच मुकाबले हो चुके हैं। आरसीबी ने पांचवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं यूपी की यह लगातार दूसरी हार है। आरसीबी ने 12.1 ओवर में ही 144 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रन रेट सबसे अच्छा हो गया।

4,6,4,6,6,4…WPL का सबसे महंगा ओवर; 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुआ ऐसा, RCB की बैटर ने मचाई धूम

आरसीबी अब टूर्नामेंट की अपडेटेड अंकतालिका में नंबर 1 टीम बन गई है। वहीं रविवार को अपना दूसरा मैच जीतने वाली गुजरात भी आरसीबी के बराबर चार अंक हासिल करने के बावजूद दूसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को यूपी की इस शर्मनाक हार का फायदा मिला। दिल्ली और यूपी दोनों ने पहले दोनों मैच गंवाए थे। दिल्ली अब चौथे और यूपी पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

WPL 2026: फैंस के लिए निराशा, बिना दर्शकों के होंगे ये 3 मैच; MI और RCB के मुकाबले भी शामिल, क्या है वजह

मुंबई इंडियंस की टीम चौथे मैच से पहले तक नंबर एक पर थी। चौथे मैच के बाद गुजरात नंबर एक टीम बनी और मुंबई दूसरे स्थान पर फिसल गई। उसके बाद अब आरसीबी की दूसरी जीत से मुंबई इंडियंस को तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है। मुंबई ने दो में से एक मैच जीता और एक हारा है।

यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
आरसीबी2204+1.964
गुजरात जायंट्स2204+0.350
मुंबई इंडियंस2112+1.175
दिल्ली कैपिटल्स2020-1.350
यूपी वॉरियर्स2020-2.443

यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद टॉप 5 बैटर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
सोफी डिवाइन2213366.50214.511210
एश्ले गार्डनर2211457.00170.14106
ग्रेस हैरिस2211055.00211.53146
फीबी लिचफील्ड229849.00192.15116
लिजेल ली229648.00150.00143

यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद टॉप 5 बॉलर

खिलाड़ीमैचओवरबॉलविकेटइकॉनमीरन4-विकेट5-विकेट
नंदनी शर्मा274278.425901
नादिन डी क्लार्क284866.755410
अमेलिया कर284854.623700
निकोला कैरी284859.007200
सोफी डिवाइन2742410.857600