Mumbai Indians Women Team Playing 11: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत शुक्रवार (9 जनवरी 2026) से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मुंबई इंडियंस पिछला सीजन जीतकर आई है और इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी। आरसीबी की टीम ने भी 2024 में इस टूर्नामेंट को जीता था।
मुंबई को मिलेगी नई ओपनिंग जोड़ी?
मुंबई इंडियंस की कप्तान पहले मैच में हेले मैथ्यूज, अमेलिया कर, नैट सिवर ब्रंट और शबनिन इस्माइल के रूप में चार विदेशियों को मौका दे सकती हैं। साथ ही टीम को इस सीजन एक नई ओपनिंग जोड़ी मिलने वाली है। वैसे तो पिछले सीजन तक हेले मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने मुंबई के लिए पारी की शुरुआत की है। आगामी सीजन के लिए टीम ने यास्तिका को बाहर कर दिया था। यास्तिका एक विकेटकीपर बैटर हैं और उनकी जगह अब टीम के पास एक युवा खिलाड़ी आ चुकी हैं।
टीम ने हाल ही में भारत के लिए डेब्यू करने वाली जी कमालिनी को अपने साथ जोड़ा है। जी कमालिनी ओपनिंग बैटर भी हैं और हेले मैथ्यूज के साथ पारी की शुरुआत कर सकती हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में शेफाली वर्मा के साथ ओपनिंग की थी। राहिला फिरदौस को मुंबई की टीम ने बतौर दूसरे विकेटकीपर के विकल्प के रूप में चुना है।
मुंबई इंडियंस की पहले मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
हेले मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, साइका इशाक।
WPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमालिनी, अमेलिया कर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।
