WPL 2025 DC vs RCB: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) में सोमवार (17 फरवरी) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग 11 में 5 विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया। ऐलिस कैप्सी और निक्की प्रसाद की जगह एनाबेल सदरलैंड और जेस जोनासेन को मौका मिला। निक्की प्रसाद ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं। इसके बाद भी उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने कैसे खिलाए 5 विदेशी खिलाड़ी?

बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग में पांच विदेशी खिलाड़ियों को कैसे शामिल किया? इंडियन प्रीमियर लीग के विपरीत वुमेंस प्रीमियर लीग में कोई टीम पांच विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है, बशर्ते उनमें से एक खिलाड़ी एसोसिएट देशो से हो। दिल्ली की प्लेइंग 11 में शामिल विकेटकीपर सारा ब्राइस इंटरनेशनल क्रिकेट स्कॉटलैंड के लिए खेलती हैं, जो एक एसोसिएट देश है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 बदलाव किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। प्रेमा रावत ती जगह एकता बिष्ट को खेलने का मौका मिला। आरसीबी ने पहले मैच में गुजरात जायंट्स को हराकर अभियान की शुरुआत की थी। आरसीबी ने 202 रना का टारगेट चेज करके रिकॉर्ड बनाया था।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मारिजैन कैप, सारा ब्राइस (विकेटकीप), शिखा पांडे, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, एकता बिष्ट, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह।