WPL 2025 DC vs RCB 4th Match: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC)को 19.3 ओवर में 141 रन पर आउट कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रेणुका सिंह और जॉर्जिया वेरहम ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने 3-3 विकेट लिए। दिल्ली के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। इसके अलावा सारा ब्रायस ने 23 रन बनाए। 2022 और 2023 में कुल 3 विकेट लेने वाली रेणुका ने इस साल 8 ओवर में ही 5 विकेट ले लिए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले मैच में तूफानी बल्लेबाजी करने वालीं शैफाली वर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गईं। रेणुका ठाकुर ने मैच की दूसरी गेंद पर उन्हें आउट किया। इसके बाद जेमिमा और कप्तान मेग लेनिंग ने 6.3 ओवर में 59 रन जोड़े। जॉर्जिया वेरहम ने जेमिमा को आउट करके साझेदारी को तोड़ा। 2 रन बाद ही मेग लेनिंग आउट हो गईं। उन्होंने 17 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी
इसके बाद रेणुका सिंह ठाकुर ने अनाबेल सदरलैंड को आउट किया। उन्होंने 19 रन बनाए। दिल्ली का स्कोर 10.2 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन हो गया। जेस जोनासेन को एकता बिष्ट ने आउट करके दिल्ली का स्कोर 11.1 ओवर में 5 विकेट पर 87 रन कर दिया। जोनासेन ने 1 रन बनाए। इसके बाद मारिजैन कैप को भी बिष्ट ने आउट किया। उन्होंने 12 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13.3 ओवर में 6 विकेट पर 105 रन हो गया।
दिल्ली 19.3 ओवर में 141 पर आउट
दिल्ली कैपिटल्स को 7 वां झटका 130 रन पर लगा। सारा ब्रायस 23 रन बनाकर जॉर्जिया वेरहम की गेंद पर आउट हुईं। राधा यादव को वेरहम ने आउट करके दिल्ली को 130 पर 8वां झटका दिया। 132 के स्कोर पर शिखा पांडे को रेणुका ठाकुर ने आउट किया। उन्होंने 14 रन बनाए। अरुधती रेड्डी को किम गार्थ ने आउट किया। उन्होंने 4 रन बनाए और दिल्ली की टीम 19.3 ओवर में 141 पर आउट हो गई।
रेणुका सिंह ठाकुर ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। रेणुका के इस सीजन में सिर्फ 8 ओवर में 5 विकेट हो गए। पिछले दो सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 44.4 करने के बाद भी सिर्फ 3 विकेट लिए थे। जॉर्जिया वेरहम ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा किम गार्थ और एकता बिष्ट ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले दिल्ली की टीम ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए और 5 विदेशी खिलाड़ी खिलाने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।