आईसीसी वर्ल्ड इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार (31 मई) को खेले गए चैरिटी मैच में वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड इलेवन को 72 रन से हराया। वर्ल्ड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान वर्ल्ड इलेवन को 200 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड इलेवन की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17वें ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। वर्ल्ड इलेवन ने दूसरे ओवर में तमीम इकबाल के रूप में अपना पहला विकेट खोया था और इसके बाद विकटों के पतन का दौर जारी रहा। हालांकि तिसारा परेरा ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह भी 61 रन बनाकर आउट हो गए। परेरा ने 37 गेंद पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 61 रन बनाए। वहीं परेरा के अलावा टीम का कोई दूसरा खिलाड़ी 15 रन तक नहीं पहुंच पाया। वहीं वेस्टइंडीज की ओर से एविन लेविस ने सबसे ज्यादा 58 (26) रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल हैं। वहीं सैमुएल्स 43 (22) और दिनेश रामदीन 44 (25) रन बनाए।
वर्ल्ड इलेवन की टीम के गेंदबाजों में से राशिद खान सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट झटके। शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी को एक-एक विकेट मिला। वहीं वेस्टइंडीड की ओर से केसरिक विलियम्स सफल गेंदबाज रहे। केसरिक विलियम्स ने 3 विकेट झटके तो आंद्रे रसेल और सैमुएल्स बद्री ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं कीमो पॉल और कार्लोस ब्राथवेट को एक-एक विकेट मिला।
बता दें कि इस चैरिटी मैच को करवाने के पीछे का मकसद लक्ष्य कैरिबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड इकट्ठा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे। भारत की ओर से इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक खेलते दिखेंगे। वहीं हार्दिक पांड्या ने अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके चलते उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को विश्व एकादश में जगह मिली थी। हालांकि, इस मैच में मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं दिया गया।
ये भी पढे़ें: फेसबुक पर ऐसे देख सकते हैं वर्ल्ड इलेवन बनाम वेस्टइंडीज मैच
World XI vs West Indies T20 Cricket Streaming, WXI vs WI T20 Streaming Online:
[matchcode-to-post id=”wiwr05312018186236″]

Highlights
वेसà¥à¤Ÿà¤‡à¤‚डीड ने वरà¥à¤²à¥à¤¡ इलेवन को 72 रन से हराया
खतà¥à¤® हà¥à¤ˆ सेट बलà¥à¤²à¥‡à¤¬à¤¾à¤œ परेरा की पारी, 37 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट
वेसà¥à¤Ÿà¤‡à¤‚डीज की शानदार गेंदबाजी, शाहिद अफरीदी के रूप में गिरा छठा विकेट
कपà¥à¤¤à¤¾à¤¨Â कारà¥à¤²à¥‹à¤¸ बà¥à¤°à¤¾à¤¥à¤µà¥‡à¤Ÿ ने शोà¤à¤¬ मलिक को à¤à¥€ पवेलियन à¤à¥‡à¤œà¤¾, वरà¥à¤²à¥à¤¡ इलेवन को लगा पांचवा à¤à¤Ÿà¤•ा
200 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वरà¥à¤²à¥à¤¡ इलेवन की खराब शà¥à¤°à¥à¤†à¤¤
- 17वां ओवर केसरिक विलियम्स को सौंपा गया। पहली गेंद पर सिंगल आया। दूसरऔर तीसरी गेंद पर एक-एक रन आया। चौथी गेंद पर मिशेल मैकलेनगन शॉट लगाने के चक्कर में नर्स को कैच थमा बैठे। मिशेल मैकलेनगन 8 गेंद पर 10 बनाकर आउट हुए। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड इलेवन की टीम को 127 पर ऑल आउट कर 72 रन से यह मैच जीत लिया। वर्ल्ड इलवेन ने आखिरी 4 ओवर में 32 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए। वर्ल्ड इलवेन-127 (16.4)
वर्ल्ड इलेवन की ओर से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे तिसारा परेरा 15वे ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 37 गेंद पर 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। 15वां ओवर डालते हुए केसरिक विलियम्स ने परेरा के बाद तीसरी गेंद पर राशिद खान को भी एलबीडब्यू आउट किया। इस ओवर में केसरिक विलियम्स ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। वर्ल्ड इलेवन- 112-8 (15)
13वां ओवर कीमो पॉल को सौंपा गया। पहली गेंद पर एक रन आया। दूसरी गेंद शॉट लगाने के चक्कर में शाहिद अफरीदी कैच आउट हुए। अफरीदी 12 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। बाकी चार गेंदों पर एक-एक रन आया। वर्ल्ड इलेवन को जीत केलिए 39 गेंद पर 100 रनों की जरूरत है। वर्ल्ड इलेवन- 97/6 (13)
11वां ओवर केसरिक विलियम्स को सौंपा गया। पहली गेंद पर अफरीदी ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर परेरा ने छक्का लगाया। परेरा ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर परेरा ने सिंगल लिया। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर अफरीदी ने सिंगल लिया। वर्ल्ड इलेवन- 80/5 (11)
- 8वां ओवर कप्तान कार्लोस ब्राथवेट डालने आए। पहली गेंद पर शोएब मलिक ने सिंगल लेकर तिसारा परेरा को स्ट्राईक दी। दूसरी गेंद पर एक रन आया। तीसरी गेंद पर शोएब ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर ब्राथवेट शोएब मलिक को एलबीडब्यू आउट किया। शोएब 10 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। शोएब मलिक के आउट होने के बाद कप्तान शहिद अफरीदी क्रीज पर आए। वर्ल्ड इलेवन- 46-5 (8)
वेस्टइंडीज की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद सैमुएल्स ने गेंद से भी अपना जलवा दिखाया। सैमुएल्स ने अपने दूसरी ओवर में बिना रन दिए 2 विकेट झटके। रोन्ची के बाद दिनेश कार्तिक भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सैमुएल्स ने अपना तीसरा ओवर डालते हुए सिर्फ 3 रन दिए। वर्ल्ड इलेवन- 19/4 (5)
वेस्टइंडीज द्वारा दिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड इलेवन की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में तमीम इकबाक के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। अपना पहला ओवर डालने आए रसेल ने तीसरी गेंद पर तमीम को कैच आउट कराया। वर्ल्ड इलेवन- 8/1 (2)
मिशेल मैकलेनगन को 20वां ओवर सौंपा गया। पहली गेंद पर रामदीन ने चौका लगाया। दूसरी तीसरी गेंद पर एक-एक रन आया। चौथी गेंद पर 2 रन आए। पांचवी गेंद पर रामदीन ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। इसी के साथ वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 199 रन बनाए। वर्ल्ड इलेवन को जीते के लिए 200 रन का टारगेट मिला। वेस्टइंडीज- 199/4 (20)
अफरीदी अपना तीसरा ओवर डालने आए। पहली गेंद पर सिंगल आया। दूसरी गेंद पर राशिद खान ने कैच छोड़ा और दिनेश रामदीन को मिला छक्का। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर चौका आया। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 12 रन जोड़े। वेस्टइंडीज- 149-3 (16)
पहले ओवर में मिली एक सफलता के बाद अफरीदी अपना दूसरा ओवर डालने आए। सैमुएल बद्री ने अफरीदी का स्वागत छक्के से किया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर सैमुएल ने चौका लगाया। पांचवी और आखिरी गेंद पर एक-एक रन आया। वेस्टइंडीज-127/3 (14)
शोएब मलिक को 11वां ओवर सौंपा गया। शोएब ने पहली ही गेंद पर क्रिस गेल को आउट किया। गेल 28 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए।
8वां ओवर राशिद खान डालने आए। पहली गेंद पर गेल ने सिंगल लेकर लेविस को स्ट्राइक दी। लेविस ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन आया। पांचवी गेंद पर राशिद खान ने लेविस का विकेट झटका। वेस्टइंडीज-75/1 (8)
तिसारा परेरा अपना पहले ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर क्रिस गेल ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर लेविस ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर लेविस ने चौका लगाया। पांचवी गेंद पर लेविस गेंदों पर रन बनाकर क्रिज पर जमे हुए हैं। वेस्टइंडीज-
शोएब मलिक अपना पहला ओवर डालने आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर एविन लेविस ने शानदार छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर एविन लेविस ने ओवर का दूसरा छक्का जड़ा। पांचवी और आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। वेस्टइंडीज - 23/0 (3)
पहला ओवर मिशेल मैकलेनगन को सौंपा गया। वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल और एविन लेविस बल्लेबाजी करने आए। पहली गेंद पर सिंगल, दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर लुईस ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर लुईस ने पहले ओवर में दूसरा चौका लगाया। आखिरी गेंद पर 2 रन आए। वेस्टइंडीज- 11/0 (1)
मोर्गन के स्थान पर इंग्लैंड के उनके साथी सैम बिलिंग्स को विश्व एकादश में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुर्रेन और तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को भी विश्व एकादश टीम में जगह दी गयी है।
काबले की लाइव स्ट्रीमिंग फेसबुक पर भी लाइव देखा जा सकता है। आप इसे रात 10 बजे से आईसीसी के फेसबुक पेज पर देख सकते हैं। हालांकि ये स्ट्रीमिंग यूके, आयरलैंड, बांग्लादेश और केरेबियाई देशों में उपलब्ध नहीं होगी।
आईसीसी वर्ल्ड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ये मैच बेहद रोमांचक होने जा रहा है।
विश्व एकादश टीम में भारत के दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी भी शामिल हैं। शमी को हार्दिक पंड्या की जगह लिया गया है जो वायरल संक्रमण के कारण मैच से हट गए थे।
आईसीसी विश्व एकादश: शाहिद अफरीदी (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सैम कुरान, तमीम इकबाल, टेमल मिल्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), राशिद खान, संदीप लामिचाने, मिशेल मेक्लेघन, शोएब अख्तर, थिसारा परेरा, ल्यूक रौंची (विकेटकीपर) और आदिल राशिद
वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), सैमुएल बद्री, रेयाद एमरिट, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, एविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, मार्लोन सैमुएल्स और केसरिक विलियम्स।