साउथ अफ्रीका की टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को टीम ने 357 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। क्विंटन डिकॉक और रासी वैन डेर डुसेन ने शतक जड़ा। प्रोटियाज टीम ने इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट में टीम की तरफ से 8 शतक लग चुके हैं। यह एक वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। टेम्बा बावुमा की टीम ने श्रीलंका की बराबरी कर ली और इंग्लैंड और भारत को पीछे छोड़ दिया।
क्विंटन डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। रासी वैन डेर डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने टूर्नामेंट का चौथा शतक जड़ा। डुसेन ने दूसरा शतक जड़ा। डिकॉक और डुसेन के अलावा एडेन मार्कराम और हेनरिक क्लासेन ने एक-एक शतक जड़ा है। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में 9वीं बार 350 से ज्यादा का स्कोर खड़ा।
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड
एक वर्ल्ड कप में किसी टीम की ओर से सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के नाम संयुक्त रूप से हो गया है। श्रीलंका की ओर से 2015 वर्ल्ड कप में 8 शतक लगे थे। इनमें से 4 शतक अकेले कुमार संगकारा ने लगाए थे। साउथ अफ्रीका की ओर 2023 में 8 शतक लगे हैं, क्विंटन डिकॉक ने 4 शतक लगे हैं। 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और भारत की ओर से 7-7 शतक लगे थे।
डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन ठोके
न्यूजीलैंड ने पुणे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 4 विकेट पर 357 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। डिकॉक और डुसेन के अलावा डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन ठोके। कीवी टीम की ओर से टिम साउदी ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम ने 1 विकेट लिए। हालांकि, उन्होंने 5.3 ओवर में 69 रन लुटाए।