पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को 345 रन का टारगेट चेज करके इतिहास रचा। वनडे वर्ल्ड कप में उसने सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम था। आयरलैंड ने 328 रन का टारगेट चेज करके 2011 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया था। हैदराबाद में खेले गए वर्ल्ड कप के 8वें मैच में खूब रिकॉर्ड बने। मोहम्मद रिजवान ने शतक जड़कर कामरान अकमल और रमिज रजा का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं पाकिस्तान की टीम किसी टीम के वर्ल्ड कप में बगैर हारे सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में भारत से आगे निकल गई।
वर्ल्ड कप में 5 बार 300 से ऊपर का टारगेट चेज हुआ है
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 345 का टारगेट चेज किया। इससे पहले 2011 में आयरलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 328 रन का टारगेट चेज कियाछ। 2019 में टॉटन में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 322 रन का टारगेट चेज किया था। 2016 में नेल्सन में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 319 का टारगेट चेज किया था।
श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ा चेज
1992 में न्यूप्लइमाउथ में श्रीलंका ने जिमबाब्वे के खिलाफ 313 रन का टारगेट चेज किया। पाकिस्तान की टीम ने अपने वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। श्रीलंका के खिलाफ किसी टीम का सर्वोच्च टारगेट चेज था। तीसरी बार वनडे के किसी मैच में 4 शतक लगे।
पाकिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ा
इससे पहले 1998 में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच में ऐसा हुआ था। नागपुर में 2013 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में हुआ था। वर्ल्ड कप में किसी टीम के खिलाफ बगैर हारे सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम हो गया है। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को 8 बार हरा चुकी है। भारत ने पाकिस्तान को 7 बार हराया है। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 6 बार हराया है।
वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोर
वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोर इमरान नजीर के नाम है। उन्होंने 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 160 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 131 रन की पारी खेलकर रमीज रजा और आमिर सोहेल को पीछे छोड़ा। रमीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1992 में 119 रन बनाए थे। सोहेल ने 1992 में जिम्बाब्वे के खिलआफ 114 रन बनाए थे।
बतौर विकेटकीपर पाकिस्तान के लिए वनडे में सर्वोच्च स्कोर
मोहम्मद रिजवान ने बतौर विकेटकीपर पाकिस्तान के लिए वनडे में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहले यह रिकॉर्ड कामरान अकमल के नाम था। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 2005 में 124 रन बनाए थे। कामरान ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 116 रन की पारी खेली थी। रिजवान 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 रन पारी खेली थी।