दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच में गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। प्रोटियाज टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन बनाए। श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर में 326 रन पर सिमट गई। 94.5 ओवर में रिकॉर्ड 754 रन बने। इस मैच में रिकॉर्ड रन बने तो चौकों-छक्कों का भी रिकॉर्ड बना। टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम ने 102 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच में बाउंड्रीज का शतक लगा। कुल 105 चौके छक्के लगे। साउथ अफ्रीका टीम ने 45 चौके लगाए। वहीं श्रीलंका ने 29 चौके लगाए। साउथ अफ्रीका ने 14 छक्के लगाए। श्रीलंका ने 17 छक्के लगाए। वर्ल्ड कप के किसी मैच में कभी इतने चौके-छक्के नहीं लगे। इससे पहले 2015 में वेलिंग्टन में वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड मैच में 93, ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच बस्सेटेरे में 2007 में 89, कैंडी में 1996 में श्रीलंका और केन्या के बीच मैच में 84 चौके-छक्के लगे थे।

वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच में 754 रन बने। वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन का का रिकॉर्ड है। 2019 में नॉटिंघम में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच में 714 रन बने थे। 2015 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच में 688 रन बने थे। 2019 में नॉटिंघम में इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में 682 रन बने थे। बेंगलुरु में 2011 में भारत-इंग्लैंड मैच में 676 रन बने थे।

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं। प्रोटियाज टीम 1 मैच हारी और एक मैच टाई रहा है। 5 मैच में साउथ अफ्रीका की टीम 5 मैच जीती है। 1992 में श्रीलंका की टीम जीती थी। 1999 , 2007, 2015, 2019 और 2023 में उसे हार मिली। 2003 में मैच टाई रहा था।