वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी एक गेंद की रफ्तार से हैरान कर दिया। स्पिनर्स अमूमन 95 से 100 या 102 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद करते हैं। कुलदीप ने 114 किलोमीटर प्रतिघंट की रफ्तार से गेंद फेंकी। कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने इस गेंद का सामना किया। उन्होंने रिवर्स लैप लगाने की कोशिश की और गेंद उनके दाहिने हाथ पर लगी। वह भी रफ्तार दंग रह गए।
डिलीवरी इतनी तेज थी कि रोहित शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। मामला कीवी पारी के 33वें ओवर के दौरान है। चाइनामैन कुलदीप ने चौथी गेंद 114 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसका वीडियो शेयर किया। कानपुर के इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 विकेट मिला। कप्तान टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स को उन्होंने आउट किया। उन्होंने 10 ओवर में 73 रन देकर 2 विकेट लिए।
मिचेल का शतक
कुलदीप यादव ने अब तक पांच मैचों में आठ विकेट लिए हैं और वह टूर्नामेंट में शीर्ष 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। मिचेल ने 127 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 130 रन की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड की पारी की दूसरी आखिरी गेंद पर ही आउट हो गए। मोहम्मद शमी के वह 5वें शिकार थे। युवा रचिन रविंद्र ने 75 रन बनाए। अन्य किसी भी कीवी बल्लेबाज ने टोटल में पर्याप्त योगदान नहीं दिया।
टीम इंडिया शीर्ष पर
न्यूजीलैंड ने भारत को 274 रन का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने इसे 6 विकेट खोकर 48 ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली ने शानदार 95 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 46 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। टीम इंडिया ने यह मैच जीतकर लगातार 5 वीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।