वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने उसे 400 रन के लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की टीम 170 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड की टीम की यह वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी हार थी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। रन के हिसाब से वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ही नाम है।

इंग्लैंड की वनडे में सबसे बड़ी हार

वानखेड़े में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 229 रन की हार इंग्लैंड की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2022 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 221 रन से हराया था। 2018 में कोलंबो में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 219 रन से हराया था। वनडे क्रिकेट में रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारन ने जनवरी 2023 में श्रीलंका को 317 रन से हराया था।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चूका साउथ अफ्रीका

रन के हिसाब से वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। साउथ अफ्रीका ने 2015 में उसे 257 रन से हराया था। इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका से 229 रन से हारकर दूसरे नंबर पर है। 2007 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 215 रन से हराया था। 2011 में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 206 रन से हराया था। ये सभी रिकॉर्ड फुल मेंबर नेशन के हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की हालत खराब

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की वर्ल्ड कप में हालत खराब है। टीम 4 में से 3 मैच हारकर अंक तालिका में 9वें नंबर पर हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने की राह उसकी कठिन होती जा रही है। अब इंग्लैंड चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। हर मैच जीतना होगा। अगला मैच उसे बेंगलुरु में 26 अक्टूबर को श्रीलंक से खेलना है। इसके बाद 29 अक्टूबर को लखनऊ में भारत से खेलना है। भारत के खिलाफ लखनऊ जैसी परिस्थितियों में उसके लिए चुनौती आसान नहीं होगी।