वर्ल्ड चैंपियशिप ऑफ लीजेड्स 2025 के छठे मुकाबले में मंगलवार (22 जुलाई) को साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डिविलियर्स ने इंडिया चैंपियंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली। डिविलियर्स की 210 के स्ट्राइक रेट वाली पारी के दम पर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इंडिया चैंपियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया

इंडिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हाशिम अमला और जैक्स रूडोल्फ ने साउथ अफ्रीका चैंपियंस को तूफानी शुरुआत दिलाई। 4.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी हुई। पीयूष चावला ने हाशिम अमला को आउट करके साझेदारी तोड़ी। अमला ने 19 गेंद पर 22 रन बनाए। रूडोल्फ ने 20 गेंद पर 24 रन बनाए। वह रन आउट हुए। सरेल इर्वी ने 15 रन बनाए। यूसुफ पठान ने उन्हें पवेलियन भेजा।

मोर्ने वान विक की तूफानी पारी

एबी डिविलियर्स ने 30 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। जेपी डुमिनी ने 12 गेंद पर 16 रन बनाए। वेन पर्नेल ने 6 गेंद पर 11 रन बनाए। जेजे स्मट्स ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए। विकेटकीपर मोर्ने वान विक ने 5 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए। उन्होंने 360 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर साउथ अफ्रीका चैंपियंस को 208 तक पहुंचाया।

इंडिया चैंपियंस की गेंदबाजी

इंडिया चैंपियंस ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। विनय कुमार ने 3 ओवर में 44 रन दिए। अभिमन्यु मिथुन ने 4 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट लिए। पीयूष चावला ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। स्टुअर्ट बिन्नी ने 1 ओवर में 9 रन दिए। यूसुफ पठान ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। इरफान पठान ने 1 ओवर में 10 रन दिए। पवन नेगी ने 4 ओवर में 36 रन दिए। साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज चैंपियंस को बॉल आउट में हराया था।