वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में गत विजेता इंडिया चैंपियंस की हालत खराब है। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम आखिरी पायदान पर है। साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद उसके 1 अंक हैं।

एबी डिविलियर्स की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका चैंपियंस शीर्ष पर है। ब्रेट ली की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान चैंपियंस को पछाड़ कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई। पाकिस्तान चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस अबतक 1 भी मैच नहीं हारी हैं।

धवन-यूसुफ के अर्धशतक, युवराज, रैना, रायुडू फेल; इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 203 रन

साउथ अफ्रीका चैंपियंस शीर्ष पर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के अंक तालिका की बात करें तो साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 4 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 2 में से 2 मैच जीतकर 5 के साथ दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान चैंपियंस 3 में से 2 मैच जीतकर 5 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है।

इंग्लैंड चैंपियंस और इंडिया चैंपियंस की हालत खराब

वेस्टइंडीज चैंपियंस 3 मैच में 1 जीतकर और 2 हार के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड चैंपियंस 4 में से 3 हार और 1 बेनतीजा मैच के कारण चौथे नंबर पर है। इंडिया चैंपियंस 3 में 2 मैच हारकर और 1 मैच बेनतीजा होने के कारण छठे पायदान पर है। इंडिया चैंपियंस को अगला मैच 27 जुलाई को इंग्लैंड चैंपियंस से भिड़ना है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 अंक तालिका

टीममैचजीतहारटाईनॉट रिजल्ट</strong>अंकनेट रनरेट
साउथ अफ्रीका चैंपियंस4310061.812
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस3200153.763
पाकिस्तान चैंपियंस3200150.9
वेस्टइंडीज चैंपियन312002-1.74
इंग्लैंड चैंपियंस403011-1.431
इंडिया चैंपियंस302011-2.227