इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑप लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) का आखिरी लीग मैच सेमीफाइनल के लिहाज के काफी महत्वपूर्ण है। वेस्टइंडीज चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। इंडिया चैंपियंस को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 14.1 ओवर में 145 रन बनाने होंगे। ऐसा करने पर वह सेमीफाइनल में होगी।

सेमीफाइनल में 3 टीमें पहले से पहुंच गई हैं। पाकिस्तान चैंपियंस पहले, साउथ अफ्रीका चैंपियंस दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस तीसरे नंबर पर हैं। तीनों सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इंग्लैंड चैंपियंस 3 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। उसका रन रेट -0.809 है। वेस्टइंडीज चैंपियंस के -1.974 रन रेट है। उसके 2 अंक हैं। वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत है। इंडिया चैंपियंस से हारने पर वह अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच जाएगा।

इंडिया चैंपियंस नहीं जीती 1 भी मैच

इंडिया चैंपियंस का रनरेट -1.852 है। वह 1 मैच नहीं जीती है। पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मच रद्द होने के उसके पास 1 अंक है। ऐसे में अगर वह वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ 145 रन के लक्ष्य को 14.1 ओवर में हासिल कर लेती है तो उसका रन रेट इंग्लैंड चैंपियंस से अच्छा हो जाएगा। वह सेमीफाइनल में होगा।

वेस्टइंडीज चैंपियंस की पारी

वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 43 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। किरोन पोलार्ड ने 43 गेंद पर 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उनकी इस पारी के दमपर क्रिस गेल की टीम 144 रन तक पहुंच पाई। 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। ड्वेन स्मिथ ने 20 रन बनाए। इंडिया चैंपियंस के लिए पीयूष चावला ने 3 विकेट लिए। वरुण आरोन और स्टुअर्ट बिन्नी ने 2-2 विकेट लिए पीयूष नेगी को 1 विकेट मिला।