Womens World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सभी लीग मैच समाप्त हो चुके हैं। इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच यानी 28वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच को आखिर में रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया।
सभी लीग मैच खत्म होने के बाद अंकतालिका में टीमों की स्थिति
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सभी लीग मैच खत्म होने के बाद अब फाइनल अंकतालिका सामने है जिसमें 7 अंक के साथ भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। भारत ने खेले 7 लीग मैचों में से 3 में जीत हासिल की जबकि 3 मैचों में उसे हार मिली तो वहीं एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ।
लीग स्टेज के सभी मैचों के समापन के बाद अंकतालिका में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 13 अंक के साथ रही जिसे एक भी मैच में हार नहीं मिली तो वहीं इंग्लैंड की टीम 11 अंक के साथ दूसरे नंबर पर जबकि साउथ अफ्रीका 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। अंकतालिका की टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी हैं जबकि अन्य चार टीमों का सफर वर्ल्ड कप से खत्म हो गया जिसमें न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं।
फाइनल अंकतालिका में पांचवें स्थान पर 5 अंक के साथ श्रीलंका की टीम रही जबकि न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ छठे स्थान पर रही। पाकिस्तान की टीम इस अंकतालिका में 8वें स्थान पर 3 अंक के साथ रही जबकि 7वें पायदान पर बांग्लादेश की टीम रही जिसे 3 अंक प्राप्त हुए। इस टूर्नामेंट में लीग मैचों में पाकिस्तान को किसी भी मैच में जीत नहीं मिली और वो आखिरी स्थान पर रही।
भारत-बांग्लादेश मैच के बाद अंकतालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| ऑस्ट्रेलिया | 7 | 6 | 0 | 13 | 2.102 |
| इंग्लैंड | 7 | 5 | 1 | 11 | 1.233 |
| साउथ अफ्रीका | 7 | 5 | 2 | 10 | -0.379 |
| भारत | 7 | 3 | 3 | 7 | 0.628 |
| श्रीलंका | 7 | 1 | 3 | 5 | -1.035 |
| न्यूजीलैंड | 7 | 1 | 4 | 4 | -0.876 |
| बांग्लादेश | 7 | 1 | 5 | 3 | -0.578 |
| पाकिस्तान | 7 | 0 | 4 | 3 | -2.651 |
