Womens World Cup 2025 Points Table, Women’s ODI World Cup 2025 standings: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के 12वें मैच में शनिवार (11 अक्टूबर) को इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम शीर्ष पर पहुंच गई। वह 3 में से 3 मैच जीती है। टूर्नामेंट का 13वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (12 अक्टूबर) को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीती तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगी। भारतीय टीम भी यह मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उसे कंगारुओं को बड़े अंतर से हराना होगा।

ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों में 5 और भारत के 4 अंक हैं। साउथ अफ्रीका 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। न्यूजीलैंड 2 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। बांग्लादेश 2 अंक के साथ छठे नंबर पर है। श्रीलंका 1 के साथ सातवें नंबर पर है। पाकिस्तान का 3 मैच के बाद भी खाता नहीं खुला है और आखिरी पायदान पर है। 8 टीमों यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। ग्रुप स्टेज में हर टीम एक दूसरे भिड़ेंगी। शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

महिला वर्ल्ड कप 2025 अंक तालिका

महिला वर्ल्ड कप 2025 अंक तालिका। (ICC)

महिला विश्व कप 2025 टॉप 5 बल्लेबाज

महिला विश्व कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन शीर्ष पर है। उन्होंने 260 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की नट स्क्रीवर ब्रंट 149 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 142 रन के साथ न्यूजीलैंड की ब्रूक हालिडे तीसरे नंबर पर हैं। भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष 131 रन के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 125 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

महिला वर्ल्ड कप 2025 टॉप बैटर्स। (फोटो – ICC)

महिला विश्व कप 2025 टॉप 5 गेंदबाज

महिला विश्व कप 2025 में अबतक सबसे ज्यादा ज्यादा विकेट इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन के नाम है। उन्होंने 3 मैच में 9 विकेट लिए हैं। श्रीलंका की इनोका रणवीरा, न्यूजीलैंड की ली ताहुहु,जेस कर और भारत की दीप्ति शर्मा ने 7-7 विकेट लिए हैं।

महिला वर्ल्ड कप 2025 टॉप गेंदबाज। (फोटो – ICC)